Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना का इस्कॉन मंदिर बना वृंदावन, 80 क्विंटल फूलों से हुई सजावट
    ट्रेंडिंग

    पटना का इस्कॉन मंदिर बना वृंदावन, 80 क्विंटल फूलों से हुई सजावट

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जन्माष्टमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर ओर कृष्ण भक्ति की गूंज है और मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया है। इस बार जन्माष्टमी विशेष छह शुभ योगों के संयोग में मनाई जा रही है, जिसमें वृद्धि योग, ध्रुव योग और श्रीवत्स जैसे योग शामिल हैं, जिन्हें समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

    राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर में इस बार जन्माष्टमी का आयोजन खास है। मंदिर को 80 क्विंटल फूलों से सजाया गया है, जो थाईलैंड, कोलकाता, बैंगलोर और बैंकॉक से मंगवाए गए हैं। मंदिर परिसर को वृंदावन के रूप में सजाया गया है, जहां भगवान श्रीकृष्ण का 251 चांदी के कलश और शंख से अभिषेक होगा।

    सुबह 7 बजे से मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया है और रात 1 बजे तक दर्शन की सुविधा रहेगी। 501 तरह के व्यंजनों का महाभोग लगेगा और मायापुरी व वृंदावन से आए भजन मंडलियां भक्ति का माहौल बनाएंगी। बारिश को देखते हुए मंदिर में वॉटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है और भक्तों की सुविधा के लिए अधिक पुजारी तैनात किए गए हैं।

    इधर, महावीर मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की प्रतिमा के सामने रात 9 बजे से भजन-कीर्तन की शुरुआत होगी और ठीक रात 12 बजे विशेष पूजा होगी। इसके लिए 4 हजार किलो नैवेद्यम प्रसाद तैयार किया गया है और फूल कोलकाता से मंगवाए गए हैं।

    पूरे बिहार में जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उत्साह से भर गया है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और श्रीकृष्ण जन्म के इस पावन दिन को मनाने के लिए भक्तगण पूजा-पाठ और भजन में जुटे हुए हैं।

    501 व्यंजन महाभोग इस्कॉन जन्माष्टमी आयोजन इस्कॉन पटना कार्यक्रम कृष्ण अभिषेक कृष्ण जन्म उत्सव चांदी के कलश अभिषेक जन्माष्टमी 2025 जन्माष्टमी प्रसाद जन्माष्टमी भजन कीर्तन जन्माष्टमी योग 2025 जन्माष्टमी विशेष पूजा पटना इस्कॉन मंदिर पटना मंदिर सजावट बिहार जन्माष्टमी बिहार त्योहार 2025 भक्तों की भीड़ महावीर मंदिर आयोजन महावीर मंदिर पटना वृंदावन थीम सजावट वृद्धि योग जन्माष्टमी वॉटरप्रूफ पंडाल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रीकृष्ण भक्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूर्या हांसदा एनका’उंटर मामले में सियासत गर्म, भाजपा ने बनाई सात सदस्यीय जांच टीम
    Next Article लालू प्रसाद यादव ने शुरू किया चुनावी अभियान, आरा रवाना

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.