Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सूर्या हांसदा एनका’उंटर मामले में सियासत गर्म, भाजपा ने बनाई सात सदस्यीय जांच टीम
    झारखंड

    सूर्या हांसदा एनका’उंटर मामले में सियासत गर्म, भाजपा ने बनाई सात सदस्यीय जांच टीम

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सूर्या हांसदा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में सूर्या हांसदा के कथित पुलिस एनकाउंटर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा और अन्य विपक्षी दल इस मामले पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की है, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। गोड्डा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा और मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने इसकी जानकारी दी। पार्टी ने इस संबंध में एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।

    जांच टीम कल जाएगी सूर्या के घर

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा बनाई गई यह जांच टीम 17 अगस्त को सूर्या हांसदा के गोड्डा जिले के ललमटिया स्थित घर जाएगी। टीम उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी जुटाएगी। भाजपा का दावा है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं, बल्कि उनकी हत्या की गई है। पार्टी के कई बड़े नेता, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन शामिल हैं, पहले ही इस एनकाउंटर पर सवाल उठा चुके हैं।

    टीम में शामिल सदस्य :

    जांच टीम में अर्जुन मुंडा के अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, रणधीर सिंह और अनीता सोरेन शामिल हैं। यह टीम गोड्डा जाकर पुलिस मुठभेड़ के तथ्यों की जांच करेगी।

    इन-इन पार्टियों से लड़ चुके है चुनाव

    बता दें कि सूर्या हांसदा 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। वे दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल थे और बोरियो विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके थे। उन्होंने जेवीएम से दो बार, भाजपा से एक बार और जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से पिछला चुनाव लड़ा था। इस एनकाउंटर पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।

    Also Read : झारखंड विधानसभा पहुंचा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर, दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

    BJP forms a seven-member investigation team Politics heats up in Surya Hansda encounter case भाजपा ने बनाई सात सदस्यीय जांच टीम सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में सियासत गर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा पहुंचा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर, दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
    Next Article पटना का इस्कॉन मंदिर बना वृंदावन, 80 क्विंटल फूलों से हुई सजावट

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.