Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में बाढ़ संकट : CM नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
    बिहार

    बिहार में बाढ़ संकट : CM नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए CM नीतीश कुमार ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य सरकार के मंत्री और आपदा प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में CM ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित जिलों में तुरंत भेजने और राहत कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

    CM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया और जरूरतमंदों को भोजन, दवा, सुरक्षित आवास और निकासी जैसी सभी आवश्यक सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि आपदा में फंसे किसी भी व्यक्ति की अनदेखी न हो और सहायता समय पर व पारदर्शी ढंग से पहुंचे।

    भागलपुर पर विशेष ध्यान

    बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित भागलपुर जिले की स्थिति पर CM ने वहां के जिलाधिकारी से सीधे बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि भागलपुर में अतिरिक्त प्रशासनिक अमला तैनात किया जाए, ताकि राहत कार्य प्रभावी ढंग से हो सकें। साथ ही, अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहकर बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

    CM

    मंत्री और अधिकारियों को जिला दौरों का निर्देश

    CM ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री को जरूरत पड़ने पर स्वयं जिला स्तर पर दौरा करने और वास्तविक स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया। इससे स्थानीय स्तर पर त्वरित फैसले लिए जा सकेंगे।

    तटबंधों की सुरक्षा पर जोर

    जल संसाधन विभाग के मंत्री को तटीय क्षेत्रों में तटबंधों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने का आदेश दिया गया। CM ने तटबंधों पर तैनात इंजीनियरों को लगातार निगरानी रखने और संभावित खतरों को समय रहते नियंत्रित करने का निर्देश दिया। साथ ही, तटबंध कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

    CM

    जनता को आश्वासन

    CM ने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जनता से घबराने की बजाय सरकार पर भरोसा रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

    Also Read : तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का पलटवार, नोटिस भेजने की चेतावनी

    Flood crisis in Bihar: CM Nitish Kumar held a high-level meeting instructed to expedite relief work बिहार में बाढ़ संकट : CM नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की बढ़ी मुसीबत, हजारीबाग भूमि घोटाले में ACB ने बनाया आरोपी
    Next Article रांची कोर्ट से भैरव सिंह को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.