Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की बढ़ी मुसीबत, हजारीबाग भूमि घोटाले में ACB ने बनाया आरोपी
    झारखंड

    निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की बढ़ी मुसीबत, हजारीबाग भूमि घोटाले में ACB ने बनाया आरोपी

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनय चौबे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हजारीबाग के बहुचर्चित खासमहल जमीन घोटाले में अब निलंबित IAS अफसर विनय चौबे का भी नाम जुड़ गया है। शराब घोटाले में पहले से ही जेल में बंद विनय चौबे को इस मामले में भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आरोपी बनाया है। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें हजारीबाग ACB की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।

    कैसे सामने आया मामला?

    यह कार्रवाई ACB थाना प्रभारी सौरभ लकड़ा की शिकायत पर की गई। पहले से इस केस में तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा, बसंती सेठी, उमा सेठी, इंद्रजीत सेठी, राजेश सेठी, विजय प्रताप सिंह और सुजीत कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था।

    जांच में सामने आई गड़बड़ी

    ACB ने इस घोटाले की प्रारंभिक जांच पहले ही की थी। पता चला कि 1948 में ट्रस्ट को लीज पर दी गई 2.75 एकड़ जमीन को, जिसकी लीज 2008 तक बढ़ाई गई थी, 2008 से 2010 के बीच कुछ लोगों को यह कहकर दे दिया गया कि यह सरकारी जमीन है।

    जमीन को कैसे बना दिया सरकारी?

    ACB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में बताया गया कि खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा ने लीज के रिन्यूअल में ‘ट्रस्ट सेवायत’ शब्द जानबूझकर हटा दिया, ताकि जमीन को सरकारी दिखाया जा सके और उसका गलत तरीके से ट्रांसफर किया जा सके।

    असल में, ट्रस्ट की जमीन को नियमों के मुताबिक किसी और को नहीं दिया जा सकता था, लेकिन गड़बड़ी कर इसे 23 निजी लोगों को बांट दिया गया। आज इस जमीन पर बड़े कमर्शियल बिल्डिंग खड़े हैं, जो इसी गड़बड़ी का नतीजा हैं।

    Also Read : रांची में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, बाबूलाल मरांडी बोले- तिरंगा हमारी शान, सेना हमारा गर्व

     

    ACB कार्रवाई IAS अफसर खासमहल घोटाला जमीन घोटाला झारखंड भ्रष्टाचार झारखंड समाचार ट्रस्ट जमीन फर्जीवाड़ा विनय चौबे हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, बाबूलाल मरांडी बोले- तिरंगा हमारी शान, सेना हमारा गर्व
    Next Article बिहार में बाढ़ संकट : CM नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

    October 27, 2026
    Latest Posts

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.