Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का किया उद्घाटन
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत ट्रेन को उन्होंने स्वयं रवाना किया, जबकि माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत डिजिटल माध्यम से की गई।

    #WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलोर मेट्रो फेज़-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से ज़्यादा है और इसमें 16 स्टेशन हैं।

    (सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/LjPJoK8kh3

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025

    इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। स्टेशन पहुंचने से पहले सड़क किनारे लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

    बेंगलुरु-बेलगावी ट्रेन से समय की बचत

    बेंगलुरु से बेलगावी तक चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक की 11वीं वंदे भारत ट्रेन है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन 611 किलोमीटर की दूरी मात्र 8.5 घंटे में तय करेगी। इससे यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक का समय बचेगा। यह ट्रेन बेंगलुरु को बेलगावी जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा केंद्र से जोड़ती है।

    येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन

    PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की ‘येलो लाइन’ का भी उद्घाटन किया, जो आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक फैली है। यह लाइन बेंगलुरु के भीड़भाड़ वाले आईटी क्षेत्रों को जोड़ती है और यातायात का दबाव कम करेगी। इस लाइन पर 16 स्टेशन हैं और इसकी कुल लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है। इस परियोजना की लागत लगभग 7,160 करोड़ रुपये है।

    प्रधानमंत्री ने मेट्रो यात्रा के दौरान छात्रों से बातचीत भी की। येलो लाइन के शुरू होने के बाद बेंगलुरु मेट्रो का कुल नेटवर्क 96 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

    Also Read : अंधविश्वास के चक्कर में रे’त डाला वृद्ध का गला, दो संदिग्ध गिरफ्तार

     

    Ajni-Pune Vande Bharat Ashwini Vaishnaw Bengaluru Metro Bengaluru Metro expansion Bengaluru Metro station Bengaluru Metro Yellow Line Bengaluru railway station Bengaluru-Belagavi train Bommasandra Metro High-Speed Train India's fast trains Indian Railways Karnataka News Karnataka Vande Bharat metro inauguration Metro Rail Network Modi government Narendra modi PM Modi Bengaluru visit Railway News RV Road Metro Shri Mata Vaishno Devi Katra-Amritsar Siddaramaiah Thaawarchand Gehlot Transport News Vande Bharat Express Yellow Line Metro अजनी-पुणे वंदे भारत अश्विनी वैष्णव आरवी रोड मेट्रो कर्नाटक वंदे भारत कर्नाटक समाचार ट्रांसपोर्ट न्यूज़ तेज गति ट्रेन थावरचंद गहलोत नरेंद्र मोदी पीएम मोदी बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु मेट्रो बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन बेंगलुरु मेट्रो विस्तार बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन बेंगलुरु रेलवे स्टेशन बेंगलुरु-बेलगावी ट्रेन बोम्मासंद्रा मेट्रो भारत की तेज ट्रेनें भारतीय रेलवे मेट्रो उद्घाटन मेट्रो रेल नेटवर्क मोदी सरकार येलो लाइन मेट्रो रेलवे खबर वंदे भारत एक्सप्रेस श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर सिद्धरमैया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंधविश्वास के चक्कर में रे’त डाला वृद्ध का गला, दो संदिग्ध गिरफ्तार
    Next Article IGIMS पटना में शुरू हुई प्रीपेड कैशलेस कार्ड सुविधा, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.