Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»स्कूल कैंपस में मिली 8वीं के छात्र की बॉडी, मचा कोहराम
    बिहार

    स्कूल कैंपस में मिली 8वीं के छात्र की बॉडी, मचा कोहराम

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कूल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sarhasa : बिहार के सहरसा जिले में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित शशिकला मध्य स्कूल के कैंपस के पास 8वीं कक्षा के छात्र की बॉडी मिलने से इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक की शिनाख्त 12 वर्षीय बिट्टू कुमार के तौर पर की गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

    मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू बुधवार से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश में काफी प्रयास किए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज यानी गुरुवार सुबह स्कूल खुलने पर स्कूल के बगल वाली गली में बिट्टू की बॉडी पड़ी मिली। बॉडी के हाथ पर जलने का निशान पाये गये, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    बिट्टू के पिता ने मीडिया को बताया कि बिट्टू बुधवार को स्कूल गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आज सुबह विद्यालय परिसर के पास उसकी बॉडी मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, स्कूल के एक शिक्षक ने मीडिया को बताया कि बिट्टू बुधवार को विद्यालय आया था, लेकिन स्कूल बंद होने के बाद सभी छात्र और शिक्षक चले गए थे। गुरुवार सुबह स्कूल खुलने पर लोगों की भीड़ जमा थी और बगल की गली में छात्र की बॉडी पड़ी मिली।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर SDPO आलोक कुमार ने मीडिया को बताया कि बॉडी के हाथ पर जलने का निशान मिला है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

    Also Read : तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

    Body of a Class 8 student found in school campus family alleges negligence परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप स्कूल कैंपस में मिली 8वीं के छात्र की बॉडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुएं में मिला लापता व्यक्ति का श’व, कल रात से था गायब
    Next Article हस्तकरघा सिर्फ कला नहीं, आत्मनिर्भर भारत की नींव है: राज्यपाल गंगवार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.