Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल
    ट्रेंडिंग

    तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की एक बड़ी बैठक हो रही है, जिसमें मैं शामिल होऊंगा। साथ ही रक्षाबंधन का अवसर भी है और मेरी बहन दिल्ली में रहती है, इसलिए उससे भी मिलने जा रहा हूं।”

    PM मोदी पर तीखा हमला

    तेजस्वी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति ने 50% टैरिफ बढ़ा दिया, लेकिन भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। देश को भारी नुकसान हो रहा है, और प्रधानमंत्री चुप हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति 28 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया, लेकिन PM मोदी ने इस पर एक बार भी बोलना जरूरी नहीं समझा। फिर भी ये लोग बिहार में आकर कहते हैं कि हम ‘विश्वगुरु’ बन गए। इससे समझा जा सकता है कि देश कैसे चल रहा है।”

    चुनाव आयोग के नोटिस पर दी सफाई

    चुनाव आयोग की ओर से नोटिस के सवाल पर तेजस्वी ने कहा, “हमें चुनाव आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला। अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से नोटिस मिला है, जिसका जवाब हम दे रहे हैं। सवाल ये है कि दो EPIC नंबर किसने जारी किए? जिसने जारी किए, वही हमसे पूछ रहा है कि ये कहां से आए। गलती किसी और की, लेकिन जवाब हमसे मांगा जा रहा है।”

    अनंत सिंह के सवाल पर प्रवक्ता को सौंपी जिम्मेदारी

    जब उनसे JDU के टिकट पर अनंत सिंह के चुनाव लड़ने के सवाल पर तेजस्वी ने जवाब दिया, “यह सवाल मुझसे मत पूछिए। हमारे प्रवक्ता बंटू सिंह इस पर जवाब देंगे।”

    Also Read : बिहार में 6 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

    PM मोदी पर साधा निशाना targeted PM Modi Tejashwi left for Delhi to attend India Alliance meeting इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होनें के लिए तेजस्वी दिल्ली रवाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘उदयपुर फाइल्स’ को मिली रिलीज़ की मंज़ूरी, 8 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकेंगे लोग
    Next Article कुएं में मिला लापता व्यक्ति का श’व, कल रात से था गायब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.