Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पचमहला गो’लीकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जल्द जेल से होंगे रिहा
    बिहार

    पचमहला गो’लीकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जल्द जेल से होंगे रिहा

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पचमहला गोलीकांड में जेल में बंद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी है। इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह, जिन्हें ‘छोटे सरकार’ के नाम से भी जाना जाता है, जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।

    क्या है पचमहला गोलीकांड :

    यहां याद दिला दें कि यह मामला 22 जनवरी 2025 का है, जब सोनू और मोनू नाम के दो व्यक्तियों ने मुकेश सिंह के घर पर ताला जड़ दिया था। मुकेश उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था। दोनों ने मुकेश पर 68 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया था। इसके बाद मुकेश ने पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत के बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ जलालपुर पहुंचे और मुकेश के घर का ताला तोड़ा। इसके बाद वे सोनू और मोनू से बातचीत के लिए नौरंगा गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और भीषण गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में करीब 70 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि पुलिस ने मौके से केवल 14 खोखे बरामद किए।

    अगले दिन, 23 जनवरी को मुकेश के घर पर दोबारा गोलीबारी हुई, जिसमें पुलिस को 4 और खोखे मिले। 24 जनवरी को पचमला थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया और उसे पहले पटना, फिर भागलपुर जेल भेजा गया। उसी दिन अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस घटना का एक 53 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके आधार पर अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

    हाई कोर्ट का फैसला

    अनंत सिंह ने जमानत के लिए पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर कर ली और उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद अनंत सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है।

    Former MLA Anant Singh gets bail from High Court in Pachmahal firing case will be released from jail soon जल्द जेल से होंगे रिहा पचमहला गोलीकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल से लौटते वक्त पार कर रही थीं नदी, एक ही परिवार की तीन महिलाएं डूबीं
    Next Article पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.