Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑपरेशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास इलाके में भारतीय सेना ने सोमवार को एक बड़े ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी। इस कार्रवाई को ऑपरेशन महादेव का नाम दिया गया है, जो सावन के पवित्र सोमवार के दिन संपन्न हुआ।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान भी शामिल है। हालांकि, सेना ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आतंकियों के पास से अमेरिका निर्मित M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और आज शाम तक ऑपरेशन महादेव के बारे में विस्तृत जानकारी मीडिया को दी जाएगी।

    खुफिया जानकारी पर शुरू हुआ ऑपरेशन

    सेना के अधिकारियों के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर सुबह लिडवास इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया। एनकाउंटर के बाद लिडवास में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

    पहलगाम हमले में मारे गये थे 26 पर्यटक

    पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी और 16 लोग बेतरह जख्मी हुए थे। यह हमला पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में हुआ था, जहां आतंकियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया था। जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे- अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, पाकिस्तानी नागरिक हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान, और अली उर्फ तल्हा भाई। हाशिम मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का पूर्व कमांडो था। अनंतनाग पुलिस ने 24 अप्रैल को इन तीनों के स्केच जारी किए थे और इन पर 20-20 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

    NIA की जांच और गिरफ्तारियां

    पहलगाम हमले की जांच में NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इन्हीं तीन आतंकियों के नाम उजागर किए या अन्य आतंकियों की जानकारी दी। लिडवास में एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सेना और पुलिस आतंकियों के अन्य संभावित ठिकानों की तलाश में जुटी हैं।

    Also Read : मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    jammu and kashmir M4 carbine AK-47 and 17 rifle grenades have been recovered from the spot main accused of Pahalgam attack killed Operation Mahadev Pahalgam attack Three terrorists killed in Operation Mahadev in Lidwas area of Srinagar ऑपरेशन महादेव जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास इलाके में हुए ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर पहलगाम हामला पहलगाम हामले का मुख्य आरोपी मारा गया स्पॉट से M4 कार्बाइन AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद किया गया है
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड
    Next Article ई-रिक्शा चालक से लूटकांड में तीन गिरफ्तार, हाथ-पैर बांध दिया था वारदात को अंजाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: ‘केरल’ से ‘केरलम’ तक, दो साल पुरानी मांग को संसद की मंजूरी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, पूछा – छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.