Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार
    क्राइम

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रजरप्पा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ थाना परिसर से फरार हुए आफताब अंसारी की लाश बीती देर रात रजरप्पा थाना क्षेत्र के लोदरू बेड़ा गांव में दामोदर नदी के किनारे मिली। इस मामले में पुलिस ने हिंदू टाइगर फोर्स के नेता राजेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि आफताब की मौत की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। संभावना जताई जा रही है कि आफताब नदी पार करते समय बह गया होगा।

    थाने के बाहर बवाल, सड़क जाम

    आफताब की मौत की खबर के बाद भीड़ उग्र हो गई। रामगढ़ थाना चौक पर प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों के शीशे तोड़े, टायर जलाए और सड़क जाम कर दी। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। मौके पर रामगढ़ एसडीओ, एसडीपीओ और कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    हिंदू टाइगर फोर्स पर दो प्राथमिकियां दर्ज

    एसपी ने बताया कि हिंदू टाइगर फोर्स के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। पहली प्राथमिकी आफताब की पत्नी सालेहा खातून के बयान पर दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को उनके पति को कुछ लोगों ने दुकान से घसीटकर बाहर निकाला और बेरहमी से पीटा। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई थी और 24 जुलाई तक वह थाने में ही था।

    दूसरी प्राथमिकी अर्शी गारमेंट की पार्टनर नेहा सिंह ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हिंदू टाइगर फोर्स के लोगों ने आफताब को दुकान से बाहर निकालकर बुरी तरह मारा और जान से मारने की कोशिश की। जब वे बचाने गईं, तो उनके साथ भी बतमीजी और छेड़छाड़ की गई।

    सोशल मीडिया पर भी फैलाई गई अफवाहें

    नेहा सिंह ने आरोप लगाया कि दीपक सिसोदिया नाम के व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और राजेश सिन्हा ने व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए। मारपीट करने वालों में मनीष कुमार पासवान और गंगा बेदिया की पहचान भी हुई है।

    जांच जारी

    मामले की जांच पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    Also Read : तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    Aftab Ansari death Rajesh Sinha arrested Ramgarh News आफताब अंसारी आफताब मौत जांच क्राइम न्यूज झारखंड अपराध झारखंड पुलिस थाना परिसर से फरार दामोदर नदी पुलिस गिरफ्तारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट रजरप्पा थाना राजेश सिन्हा रामगढ़ एसपी अजय कुमार रामगढ़ खबर रामगढ़ थाना लोदरू बेड़ा गांव हिंदू टाइगर फोर्स हिंदू टाइगर फोर्स नेता गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित
    Next Article धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार बताए कौन हैं दिमागी नक्सल : कैप्टन अमरिंदर सिंह

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भुवनेश्वर में 21 दिनों से धरने पर शिक्षक, बोला- सरकार नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा?

    September 5, 2026
    Latest Posts

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026

    मोदी सरकार बताए कौन हैं दिमागी नक्सल : कैप्टन अमरिंदर सिंह

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.