Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 12:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित
    झारखंड

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिपराटांड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पंजाब के अफीम तस्करों से संबंध रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन को भारी पड़ गया। जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए बीती रात उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

    नया थाना प्रभारी नियुक्त

    पिपराटांड़ थाना की जिम्मेदारी अब मेदिनीनगर शहर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को सौंपी गई है। साथ ही पूरे मामले की जांच लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    पलामू पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अंतरराज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें चार तस्कर पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि चार पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के हैं। पकड़े गए लोगों में एक स्थानीय चौकीदार का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने तस्करों के पास से 32 लाख 90 हजार 400 रुपये नकद, 3 क्विंटल 14 किलो अफीम डोडा और चार वाहन बरामद किए।

    थाना से मिली थी मदद

    एसपी के अनुसार, अफीम तस्करों को पिपराटांड़ थाना से मदद मिली थी और थाना प्रभारी की जानकारी में तस्करी हो रही थी। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है।

    फोन कॉल से हुआ खुलासा

    मामले का खुलासा तब हुआ जब पंजाब के तस्करों की डॉक्टर बहन ने पलामू एसपी को कॉल कर बताया कि उनके भाई का झारखंड में अपहरण हो गया है और फिरौती में अब तक 7.5 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जांच में सामने आया कि चारों तस्कर झारखंड घूमने के बहाने तितलंगी गांव आए थे, लेकिन यहां उन्हें फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया था। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी थाना को भी थी और थाना प्रभारी की संदिग्ध भूमिका सामने आई।

    जांच जारी

    फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और एसपी ने संकेत दिए हैं कि जांच पूरी होने के बाद और भी बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

    Also Read : तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    Opium Smuggling Palamu News Punjab smugglers Rajvardhan suspension अंतरराज्यीय तस्करी अपराध समाचार अफीम तस्कर पंजाब अफीम तस्करी अफीम तस्करी मामला एसपी रीष्मा रमेशन झारखंड अफीम तस्करी झारखंड पुलिस थाना प्रभारी निलंबित थाना प्रभारी राजवर्धन निलंबन कार्रवाई पलामू पुलिस पिपराटांड़ थाना पुलिस कार्रवाई पुलिस भ्रष्टाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौ’त, कई घायल
    Next Article देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.