Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की निकली बंपर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन
    बिहार

    बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की निकली बंपर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना ने बिहार पुलिस और इसकी विभिन्न इकाइयों में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 से 20 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट CSBC Website पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

    पदों का विवरण

    • अनारक्षित : 1772 पद
    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 436 पद
    • अनुसूचित जाति (SC) : 632 पद
    • अनुसूचित जनजाति (ST) : 24 पद
    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 757 पद
    • पिछड़ा वर्ग (BC) : 492 पद
    • पिछड़ा वर्ग (महिला) : 248 पद

    योग्यता

    • उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
    • हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।

    वेतनमान

    21,700 से 69,100 रुपये।

    आयु सीमा

    • सामान्य वर्ग : 20 से 25 वर्ष
    • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष) : 20 से 27 वर्ष
    • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) : 20 से 28 वर्ष
    • SC/ST और ट्रांसजेंडर : 20 से 30 वर्ष

    बिहार पुलिस में पूर्व में संविदा पर कार्यरत उम्मीदवारों को संविदा अवधि के आधार पर आयु सीमा में छूट।

    शारीरिक मापदंड

     लंबाई : 

    – सामान्य/पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 165 सेमी

    – EBC/SC/ST (पुरुष): 160 सेमी

    – सभी वर्ग (महिला): 155 सेमी

     सीना (पुरुष) :

    – सामान्य/पिछड़ा वर्ग: 81 से 86 सेमी

    – SC/ST/EBC: 79 से 84 सेमी

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा : 100 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा, समय: 2 घंटे।
    • शारीरिक मापदंड परीक्षा।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा :

    • पुरुष : 1.6 किमी दौड़ (7 मिनट), ऊंची कूद (3 फीट 6 इंच), लंबी कूद (10 फीट), गोला फेंक (16 पौंड, 14 फीट)।
    • महिला : 1 किमी दौड़ (7 मिनट), ऊंची कूद (2 फीट 6 इंच), लंबी कूद (7 फीट), गोला फेंक (12 पौंड, 8 फीट)।

    ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षण।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    आवेदन शुरू : 21 जुलाई 2025

    आवेदन की अंतिम तिथि : 20 अगस्त 2025

    वर्तमान भर्ती अपडेट

    बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों के लिए लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई 2025 को हो रही है, जिसमें करीब 17 लाख उम्मीदवार शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए CSBC Website पर जाएं।

    Also Read : बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौ’त

    applications can start from this day Bihar jobs Bihar news Bumper recruitment of driver constable in Bihar Police police vacancy news इस दिन से शुरू कर सकेंगे आवेदन बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की निकली बंपर भर्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की टीम ने घर जैसा माहौल दिया: स्वाति शर्मा…
    Next Article प्राइवेट स्कूल में गिरा एस्बेस्टस शीट, पढ़ाई कर रहे छह बच्चे सहित सात घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.