Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हाता पुलिया की बदहाल हालत पर फूटा गुस्सा, युवाओं ने सड़क पर उतरकर किया विरोध
    झारखंड

    हाता पुलिया की बदहाल हालत पर फूटा गुस्सा, युवाओं ने सड़क पर उतरकर किया विरोध

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: नेशनल हाईवे-220 के हाता पुलिया की जर्जर हालत ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। रोजाना हो रहे हादसों से तंग आकर बुधवार को स्थानीय युवाओं ने पुलिया पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग की।

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिया पर बने गहरे गड्ढे अब जानलेवा बन गए हैं। बाइक और छोटे वाहन अक्सर गड्ढों में फंसकर पलट जाते हैं। पुलिया की सतह से निकली लोहे की सरियाएं भी बड़ा खतरा बन गई हैं। लोगों ने बताया कि कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और अब हादसे रोजमर्रा की बात हो गई है।

    युवाओं ने आरोप लगाया कि हाता-तीरिंग रोड, हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन, हाता चौक, मुबारक बस्ती, ओडिशा रोड और आसपास के कई इलाकों में सड़कें इतनी खराब हैं कि रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन खामोश बैठा है।

    जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर पुलिया पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा।

    इस विरोध में अमृत गोप, दिनेश कर, माना गोप, शुभम साहू, घनश्याम मंडल, आस्तिक गोप, छटन मंडल, उत्तम मोदक, देवाशीष दे, उदय मंडल, राहुल गोप, रमेश मोदक, उज्ज्वल दे, देव प्रमाणिक, शुभाशीष राणा, कौशिक दास और बदल मंडल समेत दर्जनों युवा शामिल थे।

    Also read:जमीन विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की पत्थर से कूचकर ह’त्या…

    Also read:पत्नी का ब्लेड से गला रेत नाले में फेंक दी लाश, पुलिस ने दबोचा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल : मंत्री इरफान अंसारी
    Next Article रांची में तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का शुभारंभ, अनुसंधान और तकनीकी दक्षता पर दिया गया जोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.