Johar Live Desk : भारत के प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में सेल्स मैनेजर (ऑफिस/फील्ड वर्क) के लिए वैकेंसी निकाली है। यह अवसर सेल्स डिपार्टमेंट में है और उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी के साथ करियर ग्रोथ का मौका मिलेगा।
रोल और जिम्मेदारियां :
- टारगेट क्लाइंट्स की जरूरतों, लक्ष्यों और चुनौतियों को समझना।
- क्लाइंट्स के उद्देश्यों के लिए कार्य योजना तैयार करना और चुनौतियों का समाधान करना।
- अकाउंट्स और सेल्स डेटा का विश्लेषण करना।
- मार्केट ट्रेंड्स को ट्रैक करना और रेवेन्यू ग्रोथ को बढ़ाना।
- रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मजबूत रिलेशन बनाना।
- इंटर्नल टीम के साथ समन्वय करना।
शैक्षिक योग्यता और अनुभव :
- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट।
- अच्छा कम्युनिकेशन स्किल।
- ई-कॉमर्स में 2-4 साल का अनुभव।
- MS Excel का ज्ञान।
जरूरी स्किल्स :
- प्रॉफिट एंड लॉस की समझ और रिसर्च।
- कस्टमर वैल्यू पर फोकस।
- डेटा लॉजिक और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स।
- कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट में दक्षता।
सैलरी : AmbitionBox के अनुसार Swiggy में सेल्स मैनेजर की वार्षिक सैलरी 2.4 लाख से 9 लाख रुपये तक हो सकती है।
जॉब लोकेशन : रायपुर, छत्तीसगढ़।
अप्लाई करने का लिंक : इच्छुक उम्मीदवार Swiggy की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Also Read : शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट