Patna : पटना के TPS कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस बारे में गुरुवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट आर. चोंग्थू ने अधिसूचना जारी कर दी। प्रो. सिंह का कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से तीन साल का होगा। प्रो. सिंह हाल ही में 31 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। TPS कॉलेज में उन्होंने लंबे समय तक प्राचार्य के रूप में काम किया। रिटायरमेंट के समय कॉलेज में विदाई और सम्मान समारोह भी हुआ था। प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह आज ही कुलपति का पदभार संभालेंगे।
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के वीसी (कुलपति) प्रो0 उपेन्द्र प्रसाद सिंह को बनाये जाने पर बधाई शुभकामनाएं।
जय कुशवंशी pic.twitter.com/cX7fhzK1hz— अमन सिंह कुशवाहा (@appuaman) July 3, 2025
कुलपति चयन समिति ने किया चयन
प्रो. सिंह का चयन कुलपति चयन समिति की अनुशंसा पर किया गया है। इससे पहले प्रो. शरद कुमार यादव विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति थे।
राज्यपाल और सीएम की बैठक में बनी सहमति
गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान नए कुलपति के नाम पर चर्चा हुई। दोनों के बीच प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति का निर्णय लिया।
Also Read : पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौ’त, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप
Also Read : इंडोनेशिया में बाली के पास नौका डूबी, 3 की मौ’त, 58 लोग लापता
Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव : BJP कार्यालय में PM मोदी के साथ CM नीतीश के पोस्टर
Also Read : पत्थर लदी मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरीं, फिर…
Also Read : माली में आतंकी हमले, तीन भारतीयों का अपहरण, केंद्र सरकार ने जताई चिंता
Also Read : राजधानी में भोरे भोर एक्सीडेंट, दो लोगों की गई जान