Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 11:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना जंक्शन से चोरी हुआ बच्चा सीतामढ़ी से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    बिहार

    पटना जंक्शन से चोरी हुआ बच्चा सीतामढ़ी से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : रेल पुलिस ने पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 से चोरी हुए एक बच्चे को सीतामढ़ी के खैरवा गांव से बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान दीनानाथ शाह और टिंकू कुमार बताई जा रही है। रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने मीडिया को बताया कि दीनानाथ शाह ने बच्चे को चोरी कर टिंकू कुमार को 2 लाख 70 हजार रुपये में बेच दिया था।

    घटना का विवरण

    30 जून को सीतामढ़ी के मालीपुर गांव की रहने वाली राधा देवी अपने पति से झगड़े के बाद पटना जंक्शन पहुंची थीं। वह प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान दीनानाथ शाह ने उनके बच्चे के साथ लाड़-प्यार शुरू किया और उसे खाना-पानी देकर घुलमिल गया। जब राधा देवी अपने पति से बात करने के लिए पास के लोगों से मोबाइल मांगने लगीं, तभी दीनानाथ बच्चे को लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद बच्चा न मिलने पर राधा देवी ने पटना रेल थाने में केस दर्ज कराया।

    आरोपी का आपराधिक इतिहास

    रेल पुलिस के अनुसार दीनानाथ शाह एक क्लिनिक चलाता है और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसने यूट्यूब वीडियो देखकर एक बच्चे का ऑपरेशन किया था, जिसके बाद बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में दीनानाथ जेल भी जा चुका है। वहीं, दूसरा आरोपी टिंकू कुमार, जिसे 20 साल तक संतान न होने पर दीनानाथ से बच्चा खरीदा था। टिंकू पहले भी एक बच्ची खरीद चुका है।

    पुलिस की कार्रवाई

    रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने मीडिया को बताया कि रेल DSP निशित प्रिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें रेल थानेदार राजेश सिन्हा समेत 9 लोग शामिल थे। टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ-साथ CCTV फुटेज की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। दोनों आरोपी, जो पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के निवासी हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Also Read : शेखपुरा में 8 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती

    Child stolen from Patna Junction recovered from Sitamarhi Two accused arrested दो आरोपी गिरफ्तार पटना जंक्शन से चोरी हुआ बच्चा सीतामढ़ी से बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर मौ’त
    Next Article PM मोदी को घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    Related Posts

    बिहार

    चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात, NDA में सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

    July 3, 2025
    बिहार

    डिप्टी CM की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

    July 3, 2025
    बिहार

    जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 10 लोग जख्मी

    July 3, 2025
    Latest Posts

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025

    ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण

    July 3, 2025

    कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द करने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.