Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»PM मोदी को घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी को घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : PM नरेंद्र मोदी को घाना ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया है। साइप्रस के बाद घाना दूसरा देश है, जिसने हाल ही में PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। इस दौरे पर भारत और घाना के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

    “यह मेरे लिए गर्व की बात”

    घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा द्वारा सम्मानित किए जाने पर PM मोदी ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं और इसके खिलाफ मिलकर काम करेंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है, बल्कि बातचीत और कूटनीति से समस्याओं का समाधान होना चाहिए। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर एकमत हैं और पश्चिम एशिया व यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता जताई।

    PM

    व्यापार और सहयोग पर जोर

    PM मोदी ने कहा कि भारत और घाना के बीच व्यापार 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है और अगले पांच वर्षों में इसे दोगुना करने का लक्ष्य है। उन्होंने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा को भारत आने का न्योता दिया। भारत घाना को फिनटेक और यूपीआई के जरिए डिजिटल लेनदेन में सहयोग करेगा। साथ ही, घाना के युवाओं के लिए ITEC और ICCR स्कॉलरशिप को दोगुना करने का ऐलान किया। भारत घाना को फीड घाना प्रोग्राम, समुद्री सुरक्षा, डिफेंस सप्लाई, साइबर सिक्योरिटी और सस्ती हेल्थ सर्विस में सहायता देगा। इसके अलावा, घाना आर्मी को ट्रेनिंग और युवाओं के लिए वोकेशनल एजुकेशन के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।

    20 से अधिक देशों से मिल चुका है सम्मान

    PM मोदी को अब तक 20 से अधिक देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। हाल ही में साइप्रस ने उन्हें ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया था। इसके अलावा, मॉरीशस, श्रीलंका, कुवैत, गुयाना, बारबाडोस, डोमिनिका, अफगानिस्तान और फिलिस्तीन जैसे देशों ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए। संयुक्त राष्ट्र ने भी पीएम मोदी को ‘यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ’ अवार्ड से सम्मानित किया है।

    Also Read : रांची को आज मिलेगा तीसरा फ्लाईओवर, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

    # Prime Minister Narendra Modi bilateral agreements Cyprus diplomatic relations Foreign Visit Ghana Ghana confers highest civilian award on PM Modi highest honor India-Ghana agreements India-Ghana relations international diplomacy international honor Narendra Modi award PM Narendra Modi PM नरेंद्र मोदी PM मोदी को घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा The Officer of the Order of the Star of Ghana अंतरराष्ट्रीय कूटनीति अंतरराष्ट्रीय सम्मान घाना द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ स्टार ऑफ घाना द्विपक्षीय समझौते नरेंद्र मोदी सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत घाना समझौते भारत-घाना संबंध राजनयिक संबंध विदेशी दौरा सर्वोच्च सम्मान साइप्रस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना जंक्शन से चोरी हुआ बच्चा सीतामढ़ी से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article आरा की सपना कुमारी ने विश्व पुलिस गेम्स में जीते दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.