Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची को आज मिलेगा तीसरा फ्लाईओवर, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
    झारखंड

    रांची को आज मिलेगा तीसरा फ्लाईओवर, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फ्लाईओवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची को आज यानी गुरुवार को तीसरा फ्लाईओवर मिलने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 3 बजे रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। 4.18 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर को 558 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से रांचीवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। यह वही सड़क है, जहां ट्रैफिक जाम की समस्या आम है। इस कॉरिडोर की वजह से 40 मिनट की दूरी अब मात्र 5 से 7 मिनट में तय की जा सकेगी।

    गढ़वा में बाइपास रोड का उद्घाटन, NH-43 का होगा शिलान्यास

    नितिन गडकरी गुरुवार सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 10:40 बजे हेलीकॉप्टर से गढ़वा के लिए रवाना होंगे। गढ़वा के हूर गांव में दोपहर 12 बजे वे 1129.48 करोड़ रुपये की लागत से बने बाइपास रोड का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ बॉर्डर से गुमला तक 32 किलोमीटर लंबी NH-43 फोरलेन सड़क का शिलान्यास करेंगे, जिसके निर्माण पर 1330 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    गडकरी का व्यस्त कार्यक्रम

    गढ़वा से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर गडकरी 2:15 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 2:40 बजे बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर ओटीसी ग्राउंड पहुंचकर दोपहर 3 बजे रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। शाम 4:15 बजे वे होटल रेडिशन ब्लू में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 7:45 बजे नागपुर पहुंचेंगे।

    CM ने मांगी उद्घाटन की तारीख बढ़ाने की अनुमति

    CM हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर रांची और गढ़वा में होने वाले उद्घाटन समारोह की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि उनके पिता शिबू सोरेन दिल्ली में अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी देखभाल के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। सोरेन ने आग्रह किया कि यदि संभव हो तो उद्घाटन की तारीख आगे बढ़ाई जाए, ताकि वे इसमें हिस्सा ले सकें।

    ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। इस कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल रांचीवासियों को जाम से निजात मिलेगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार होगा।

    Also Read : हेमंत सोरेन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र..जानें क्या है बात

    Nitin Gadkari will inaugurate it Ranchi will get its third flyover today नितिन गडकरी उद्घाटन रांची को आज मिलेगा तीसरा फ्लाईओवर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 03 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.