Ranchi : रांची के निवारणपुर इलाके फ्लाईओवर के नीचे मरम्मत के दौरान गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन फट गई। यह मरम्मत का काम एलएंडटी कंपनी कर रही थी। पाइपलाइन फटते ही गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया और चारों ओर गैस की गंध फैल गई।
लोगों में दहशत, घर-दुकान खाली कराए गए
गैस रिसाव को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और आसपास के घरों व दुकानों को खाली कराया गया। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। गैस की तीव्र गंध से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी थी, जिससे वे घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।
गेल की टीम दो घंटे देरी से पहुंची
हालांकि, गेल इंडिया की तकनीकी टीम को मौके पर पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लग गया। टीम के पहुंचने के बाद पाइपलाइन को बंद किया गया और मरम्मत का काम शुरू हुआ। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
जांच के आदेश
इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। एलएंडटी और गेल इंडिया के अधिकारियों से जवाब-तलब करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन के आसपास काम करते समय ज्यादा सतर्कता बरती जानी चाहिए थी।
Also Read : आज BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह देंगे चुनावी मंत्र
Also Read : झारखंड में 31 जुलाई तक चलेगा ‘सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान
Also Read : पंजाब मेल में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, 18 लीटर शराब और जालसाजी का सामान बरामद
Also Read : PM मोदी की 5 देशों की विदेश यात्रा शुरू
Also Read : झारखंड में इस दिन तक भारी बारिश बरपाएगी कहर, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Also Read : हजारों छात्रों ने आज CM आवास का किया घेराव… जानें क्यों
Also Read : झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज
Also Read : मानसून में घर में घुस जाए सांप तो फिर कैसे करें खुद की रक्षा… जानें
Also Read : देवघर से मधुपुर तक नई सड़क बनेगी, 20 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Also Read : हाईवा और कार की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौ’त