Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ इंडिया गठबंधन का गांधी मैदान में विशाल प्रदर्शन
    बिहार

    वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ इंडिया गठबंधन का गांधी मैदान में विशाल प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वक्फ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : आज पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुस्लिम संगठनों की अपील पर विपक्षी नेताओं ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार पर जमकर हमला बोला। मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सहित कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की और सरकार की नीतियों को अल्पसंख्यक और गरीब विरोधी करार दिया।

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तर से दक्षिण तक हिन्दुस्तान का हर कोना चीख-चीख कर कह रहा है कि हिन्दू, मुस्लिम और सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। इस देश की आजादी के लिए सभी ने कुर्बानी दी। यह देश किसी एक का नहीं, हम सबका है। लेकिन आज गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का हक छीना जा रहा है।”

    चुनावी हार की बौखलाहट में मतदाता सूची पर साजिश

    तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल की चुनावी हार से बौखलाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचन आयोग को बिहार की पूरी मतदाता सूची रद्द करने और केवल 25 दिनों में 1987 से पहले के कागजी सबूतों के आधार पर नई सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि “विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर यह सरकार बिहारियों का वोट छीनने की साजिश रच रही है। इसका मकसद है कि मतदाता पहचान पत्र न बन सके, जिससे लोग राशन, पेंशन, आरक्षण, छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं से वंचित हो जाएं।”

    “सचेत रहें, अपना हक बचाएं”

    उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची से न कटे। “एनडीए सरकार को अपना हक छीनने का कोई मौका न दें। यह लड़ाई सिर्फ वक्फ कानून की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के अधिकार की है, जो इस देश का हिस्सा है,” तेजस्वी ने जोर देकर कहा।

    विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह कानून अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    आगे की रणनीति

    इंडिया गठबंधन के नेताओं ने घोषणा की कि वे इस मुद्दे को संसद से सड़क तक उठाएंगे और जनता के हक की लड़ाई को और तेज करेंगे। सभा में मौजूद अन्य नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए एकजुटता का आह्वान किया।

    Also Read : अभिषेक ‘किंग’ में निभाएंगे अहम किरदार, अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं

    anti-poor policy Bihar Politics central government protest Congress Gandhi Maidan India Alliance INDIA bloc minority rights Muslim organizations NDA Government opposition attack Opposition unity Pappu Yadav patna Political rally Protest Salman Khurshid Tejashwi Yadav Waqf Act opposition Waqf Amendment Act अल्पसंख्यक अधिकार इंडिया अलायंस इंडिया गठबंधन एनडीए सरकार कांग्रेस केंद्र सरकार विरोध गरीब विरोधी नीति गांधी मैदान तेजस्वी यादव पटना पप्पू यादव बिहार राजनीति मुस्लिम सगठन राजनीतिक रैली वक्फ एक्ट विरोध वक्फ संशोधन कानून विपक्ष का हमला विपक्षी एकता विरोध प्रदर्शन सलमान खुर्शीद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविशाखापट्टनम से गांजा लेकर पहुंचा रांची, ट्रेन से उतरते ही RPF ने दबोचा
    Next Article नदी पुल के नीचे जमीन में दबा मिला बच्चे का श’व, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.