Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jun, 2025 ♦ 2:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»साउथ बिहार एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट
    बिहार

    साउथ बिहार एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के हाथीदह जंक्शन पर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने साउथ बिहार एक्सप्रेस में गांजा तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने कोच अटेंडेंट राकेश कुमार को रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से बेड रोल में छिपाए गए 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में राकेश ने अपने साथी रोहित कुमार का नाम उगला, जिसे पुलिस ने तुरंत हाथीदह जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। रोहित के पास से 6 किलोग्राम गांजा मिला। दोनों आरोपी पटना जिले के अथमलगोला के निवासी हैं।

    तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ जारी

    हाथीदह थानेदार मनोज कुमार को मिली सूचना के आधार पर जीआरपी ने ट्रेन के कोच की तलाशी ली, जहां बेड रोल में गांजा छिपाया गया था। रेल एसपी के अनुसार यह तस्करी नेटवर्क ट्रेन के कोच और स्टेशनों का इस्तेमाल कर गांजा सप्लाई करता था। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

    यात्रियों से सहयोग की अपील

    पुलिस ने बिहार में ट्रेनों के जरिए होने वाली तस्करी पर नकेल कसने के लिए सघन जांच अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। पटना सहित अन्य रेलखंडों पर निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को दें। रेलवे सुरक्षा के लिए जीआरपी हेल्पलाइन 1512 या बिहार पुलिस हेल्पलाइन 100 पर संपर्क करें।

    Also Read : भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

    # Bihar Crime arrested Athmalgola bedroll coach attendant Rakesh Kumar drug trafficking Government Railway Police GRP Hatidah Junction marijuana seized marijuana smuggling patna police action Railway Security Rohit Kumar smuggling case South Bihar Express अथमलगोला कोच अटेंडेंट राकेश कुमार गांजा तस्करी गांजा बरामद गिरफ्तार जीआरपी तस्करी मामला नशीली दवाओं की तस्करी पटना पुलिस कार्रवाई बिहार अपराध बेड रोल रेलवे सुरक्षा रोहित कुमार सरकारी रेलवे पुलिस साउथ बिहार एक्सप्रेस हाथीदह जंक्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशौच के लिए निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचला, मौके पर ही मौ’त
    Next Article खूंटी में भाजपा नेता बलराम मुंडा को मारी गो’ली, 10-12 की संख्या में आये थे अपराधी

    Related Posts

    बिहार

    मुजफ्फरपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, धंधेबाज महिला फरार

    June 29, 2025
    बिहार

    चलती कार में लगी आ’ग, बाल-बाल बचे दो लोग

    June 29, 2025
    ट्रेंडिंग

    डायल 112 पर शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो भड़का युवक, सिपाही को पीटकर किया जख्मी, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2025
    Latest Posts

    हनी सिंह का फेमस गाना ‘वन थाउजेंड माइल्स’ अब म्यूजिक वीडियो के रूप में होगा रिलीज

    June 29, 2025

    मुजफ्फरपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, धंधेबाज महिला फरार

    June 29, 2025

    चलती कार में लगी आ’ग, बाल-बाल बचे दो लोग

    June 29, 2025

    रांची सहित इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

    June 29, 2025

    DC मंजूनाथ के नाम से बनाई गई फेक फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट

    June 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.