Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्कूल के छात्रावास में घुसा पानी, 162 बच्चों को किया गया रेस्क्यू
    झारखंड

    स्कूल के छात्रावास में घुसा पानी, 162 बच्चों को किया गया रेस्क्यू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कूल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के पोटका प्रखंड में शनिवार देर रात हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। भारी बारिश के चलते गुड़रा नदी का जलस्तर अचानक खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, जिससे पांडरशुली गांव स्थित लव कुश इंग्लिश स्कूल का छात्रावास जलमग्न हो गया। उस समय छात्रावास में 162 बच्चे सो रहे थे। पानी तेजी से अंदर घुसता गया, जिससे सभी बच्चों को छत पर शरण लेनी पड़ी।

    रात भर बच्चे भय और दहशत के माहौल में फंसे रहे। ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। रविवार तड़के बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकीता बाला, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

    ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से रस्सियों के सहारे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और ऊंचे स्थान पर पहुंचाया गया। समय रहते हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पूरे अभियान के दौरान बच्चों के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी चिंता और भय का माहौल बना रहा।

    अन्य गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात

    गुड़रा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के चलते क्षेत्र की कई पुल-पुलियों पर पानी बहने लगा है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। नदीढीपा गांव में भी बारिश का पानी घरों में घुस गया। कई मवेशी बह गए और एक कार भी तेज बहाव में बह गई। प्राथमिक विद्यालय खड़बंध भी पानी से पूरी तरह घिर गया है।

    खूंटी

    प्रशासन की सतर्कता और राहत कार्य जारी

    प्रशासन ने बताया है कि राहत कार्य लगातार जारी हैं और सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जलस्तर सामान्य होने तक सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

    प्राकृतिक आपदा से दहशत में लोग

    इस प्राकृतिक आपदा ने पोटका और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भयभीत कर दिया है। प्रशासन की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मौसम विभाग ने और बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोग सतर्क हैं।

    Also Read : हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा

    administration children’s safety danger mark disaster management flood flood affected area Gudra river heavy rainfall hostel jharkhand Jharkhand rain Lav Kush English School natural disaster Pandarshuli village Potka relief work rescue mission rescue operation rising water level water in school waterlogging आपदा प्रबंधन खतरे का निशान गुड़रा नदी छात्रावास जलजमाव जलस्तर बढ़ा झारखंड झारखंड बारिश पांडरशुली गांव पोटका प्रशासन प्राकृतिक आपदा बचाव अभियान" बच्चों की सुरक्षा बाढ़ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मूसलधार बारिश राहत कार्य रेस्क्यू ऑपरेशन लव कुश इंग्लिश स्कूल स्कूल में पानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो के इस्पात उद्योग में विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल
    Next Article भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.