Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा
    झारखंड

    हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: हूल दिवस के उपलक्ष्य में जिले में सांस्कृतिक चेतना और आदिवासी परंपराओं को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने सिद्धो कान्हू मुर्मू सेवा समिति को एक जोड़ा मांदर और एक जोड़ा नगाड़ा भेंट किया। यह कार्यक्रम शनिवार को जिला मुख्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी राजकुमार मेहता ने कहा, “हूल दिवस केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारी अस्मिता और हमारे पूर्वजों के संघर्ष की गौरवगाथा का प्रतीक है।

    सिद्धो-कान्हू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को याद करना और उनकी परंपराओं को जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। यह प्रयास उसी दिशा में एक छोटा सा योगदान है।”इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद, जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। समिति की ओर से अध्यक्ष आनंद टुडू, रविंद्र नाथ दुबे, अनीता टुडू, किशोर रवानी एवं राजेंद्र टुडू ने एसपी का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से न सिर्फ परंपराएं संरक्षित होंगी, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

    समिति ने एसपी को हूल दिवस समारोह में आमंत्रित भी किया, जिसे उन्होंने सादर स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति और इतिहास को लेकर भी चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि जिले में हूल दिवस को भव्य रूप से मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए और युवाओं को इसके ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जाए। इस आयोजन को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और प्रशासनिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

    Also read: लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान

    Also read: मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 29 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.