Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Sep, 2025 ♦ 3:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»CM नीतीश कुमार ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन
    बिहार

    CM नीतीश कुमार ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 28, 2025Updated:June 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर स्थित ज्ञान भवन में आम महोत्सव-2025 का फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग आठ सौ आम उत्पादकों द्वारा लगाए गए आम की प्रजातियों का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रसन्नता व्यक्त की।

    प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

    कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न और कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने आम का पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। इस महोत्सव में बिहार के लगभग सभी जिलों के पांच हजार प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।

    प्रतियोगिताएं और पुरस्कार

    महोत्सव में ‘आम खाओ और इनाम पाओ’ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें किसान और बच्चे भाग ले सकते हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

    आम की विविध प्रजातियों का आकर्षक प्रदर्शन

    इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आकर्षण बिहार में पाए जाने वाले मालदह, जर्दालू, गुलाबखास, दशहरी, अल्फांसो, हुस्न-ए-आरा जैसे आमों की विविध प्रजातियों का प्रदर्शन है। इस महोत्सव का थीम है ‘पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार’।

    मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन

    आम उत्पादन में वृद्धि और योजनाएं

    कृषि विभाग के अनुसार, बिहार में करीब 1.65 लाख हेक्टेयर में आम की खेती होती है। कृषि रोड मैप लागू होने के बाद 2007-08 की तुलना में उत्पादन में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भागलपुर के जर्दालू आम को 2018 में जीआई टैग भी मिला है।

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह महोत्सव आम उत्पादकों, वैज्ञानिकों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

    Also Read : ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, विदेश मंत्री ने बताया अपमानजनक

    Also Read : शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए मस्जिदों में मांगी गई विशेष दुआ, फुरकान अंसारी ने की यह अपील

    Also Read : ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन 

    Agriculture Department Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha Agriculture Road Map Alphonso Mango Bhagalpur Mango Bihar agriculture Bihar farmers Bihar Mango Exhibition Bihar news chief minister nitish kumar Dussehri Mango Eat Mango and Get Reward Farmer Award GI Tag Gyan Bhawan Horticulture Jardalu Mango Maldah Mango Mango Festival 2025 Mango Festival Competition Mango Producer Mango Production Mango Varieties Samrat Ashok Convention Center अल्फांसो आम आम उत्पादक आम उत्पादन आम खाओ इनाम पाओ आम प्रजातियाँ आम महोत्सव 2025 आम महोत्सव प्रतियोगिता किसान पुरस्कार कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा कृषि रोड मैप कृषि विभाग जर्दालू आम जीआई टैग ज्ञान भवन दशहरी आम बागवानी बिहार आम प्रदर्शनी बिहार किसान बिहार कृषि बिहार समाचार भागलपुर आम मालदह आम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाथी ने गौशाला की चहारदिवारी तोड़ी, कर्मचारियों में दहशत का माहौल…
    Next Article केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    Related Posts

    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, 4 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा

    September 28, 2025
    बिहार

    PMCH में फिर लगी आ’ग, शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में भड़की लपटें

    September 28, 2025
    बिहार

    बीजेपी ने बनाई 45 सदस्यों की चुनाव अभियान समिति

    September 28, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल दुबे बना अमन साहू गैंग का नया सुप्रीमो, गिरोह ने जारी किया प्रेस रिलीज

    September 28, 2025

    मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष, चयन समिति में भी बड़े बदलाव

    September 28, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, 4 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा

    September 28, 2025

    निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान : एक साथ होंगे बिहार विस चुनाव और घाटशिला उपचुनाव

    September 28, 2025

    धूप और अगरबत्ती का धुआं हो सकता है खतरनाक, स्वास्थ्य के लिए बरतें सावधानी

    September 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.