Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार के इन तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मिली ग्रीन सिग्नल
    बिहार

    बिहार के इन तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मिली ग्रीन सिग्नल

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2025Updated:June 28, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परियोजनाओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर और नेपाल को जोड़ने वाली तीन अहम सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन परियोजनाओं से यात्रियों को जाम और खराब सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी। इनमें चांदनी चौक-बखरी सड़क को फोरलेन में बदलना, मीनापुर-शिवहर सड़क का चौड़ीकरण और मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क की मरम्मत शामिल है। सभी परियोजनाओं के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं और तय समय में काम पूरा करने का लक्ष्य है।

    चांदनी चौक-बखरी सड़क बनेगी फोरलेन

    मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक से बखरी तक 7.65 किमी लंबी सड़क को टू-लेन से फोरलेन में बदला जाएगा। यह सड़क दरभंगा को जोड़ती है और भारी वाहनों के कारण अक्सर जाम रहता है। इस प्रोजेक्ट का ठेका आदर्श कंस्ट्रक्शन को 69.01 करोड़ रुपये में मिला है। 18 महीने में काम पूरा होने से मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच यात्रा आसान होगी।

    मीनापुर-शिवहर सड़क का चौड़ीकरण

    मीनापुर से शिवहर तक सड़क का चौड़ीकरण नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। 42.94 करोड़ रुपये की लागत से अम्बर इंफ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को यह ठेका मिला है। 18 महीने में पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट शिवहर, सीतामढ़ी और नेपाल जाने वाले यात्रियों व व्यापारियों के लिए सुविधाजनक होगा। इससे बिहार-नेपाल व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क की मरम्मत

    मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग की मरम्मत के लिए महेश कुमार सिंह कंस्ट्रक्शन को 12.21 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। यह काम पांच महीने में पूरा होगा। यह सड़क स्थानीय लोगों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और मरम्मत से आवागमन आसान हो जाएगा। इन परियोजनाओं से मुजफ्फरपुर, दरभंगा और शिवहर के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, नेपाल के साथ व्यापार और आवागमन में भी सुधार होगा।

    Also Read : विधानसभा चुनाव के लिए EVM की जांच पूरी, 85% मशीनें मतदान के लिए तैयार

    Bihar development plan Bihar Infrastructure Bihar road construction department Bihar road project Bihar traffic improvement Chandni Chowk Bakhri four-lane Darbhanga road improvement Minapur Sheohar road widening Muzaffarpur Pusa road repair Muzaffarpur road development Nepal connectivity road road construction Bihar road project update Sheohar road project work order issued चांदनी चौक बखरी फोरलेन दरभंगा सड़क सुधार नेपाल संपर्क सड़क पथ निर्माण विभाग बिहार बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर बिहार ट्रैफिक सुधार बिहार विकास योजना बिहार सड़क परियोजना मीनापुर शिवहर चौड़ीकरण मुजफ्फरपुर पूसा सड़क मरम्मत मुजफ्फरपुर सड़क विकास वर्क ऑर्डर जारी शिवहर सड़क परियोजना सड़क निर्माण बिहार सड़क परियोजना अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार और प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत से टूट रहे हजारों युवाओं के सपने : बाबूलाल मरांडी
    Next Article अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.