Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में अबतक 10 करोड़ से अधिक मानव दिवस सृजित
    बिहार

    बिहार में अबतक 10 करोड़ से अधिक मानव दिवस सृजित

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार में गरीबों की मदद तथा लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों एवं बिहार में रह रहे मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य में अबतक 10 करोड़ छह लाख 90 हजार 931 मानव दिवस का सृजन किया गया है।

    बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को यहां बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने अगस्त तक के लिए सभी 38 जिलों को मिलाकर 12 करोड़ 25 लाख 67 हजार 649 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके विरुद्ध अब तक 10 करोड़ छह लाख 90 हजार 931 मानव दिवस का सृजन हो चुका है। इस तरह 82.15 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि विगत महीनों की उपलब्धि को देखते हुए विभाग द्वारा सभी जिलों को मानव दिवस के सृजन के लक्ष्य में वृद्धि कर संशोधित लक्ष्य निर्धारित किया था। हालांकि जुलाई 2020 तक सभी जिलों के लिए सात करोड़ 90 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य उपलब्ध कराया गया था, जिसके विरुद्ध नौ करोड़ 56 लाख 55 हजार 383 मानव दिवस का सृजन किया जा चुका था।

    श्री कुमार ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष के 18 अगस्त, 2019 तक छह करोड़ 68 लाख 40 हजार 93 मानव दिवस का सृजित हुए थे जबकि इसकी तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के 18 अगस्त, 2020 तक 3 करोड़ 38 लाख 50 हजार 838 अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुणा है।

    मंत्री ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 13 लाख 50 हजार 108 इच्छुक व्यक्तियों के लिए 10 लाख 42 हजार 409 नये जॉब कार्ड जारी किये गये हैं, जिनमें क्वारंटाइन शिविरों के दो लाख 90 हजार 966 मजदूरों के लिए दो लाख 23 हजार 105 जाॅब कार्ड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चार लाख 95 हजार 859 योजनाएं संचालित की गयी, जिनमें छह हजार 126 सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण से संबंधित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की योजनाएं हैं।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में नदी से दो भाईयों का शव बरामद
    Next Article कोरोना के मद्देनजर विस चुनाव के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा चुनाव आयोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.