Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jun, 2025 ♦ 12:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अहमदाबाद विमान हादसा : ब्लैक बॉक्स डेटा का विश्लेषण शुरू, जांच में तेजी
    ट्रेंडिंग

    अहमदाबाद विमान हादसा : ब्लैक बॉक्स डेटा का विश्लेषण शुरू, जांच में तेजी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अहमदाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : केंद्र सरकार ने आज यानी गुरुवार को बताया कि अहमदाबाद में एयर इंडिया की बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान दुर्घटना की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। दुर्घटना स्थल से बरामद कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) के डेटा का विश्लेषण शुरू हो गया है।

    ब्लैक बॉक्स जांच में NTSB की भी अहम भूमिका

    नागर विमानन मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ब्लैक बॉक्स से संबंधित सभी कार्रवाइयां घरेलू कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से की गई हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने तत्काल जांच शुरू की। इसके लिए 13 जून, 2025 को एक बहु-विषयक जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व AAIB के महानिदेशक कर रहे हैं, जिसमें एक विमानन देखभाल विशेषज्ञ, एक ATC अधिकारी और अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि शामिल हैं। NTSB की मौजूदगी जांच के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह विमान अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन से संबंधित है।

    ब्लैक बॉक्स की बरामदगी और परिवहन

    मंत्रालय के अनुसार CVR 13 जून, 2025 को दुर्घटना स्थल की एक इमारत की छत से और FDR 16 जून, 2025 को मलबे से बरामद किया गया। दोनों उपकरणों के सुरक्षित संचालन, भंडारण और परिवहन के लिए मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। बरामदगी के बाद, इन्हें अहमदाबाद में 24 घंटे पुलिस सुरक्षा और CCTV निगरानी में रखा गया। 24 जून, 2025 को भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा ब्लैक बॉक्स को पूरी सुरक्षा के साथ अहमदाबाद से दिल्ली लाया गया। फ्रंट ब्लैक बॉक्स दोपहर 2 बजे और रियर ब्लैक बॉक्स शाम 5:15 बजे एएआईबी की दिल्ली लैब में पहुंचा।

    डेटा निष्कर्षण शुरू

    AAIB और NTSB के तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने 24 जून, 2025 की शाम को डेटा निष्कर्षण शुरू किया। फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को सुरक्षित रूप से निकाला गया और 25 जून, 2025 को मेमोरी मॉड्यूल तक पहुंचकर डेटा डाउनलोड किया गया। मंत्रालय ने बताया कि CVR और FDR डेटा का विश्लेषण चल रहा है। इसका उद्देश्य हादसे की ओर ले जाने वाली घटनाओं का अनुक्रम समझना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाने के लिए योगदान देने वाले कारकों की पहचान करना है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    270 से अधिक लोगों की मौत

    इस भीषण हादसे में 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 270 से अधिक लोगों की जान चली गई। जांच के निष्कर्षों से हादसे के कारणों का पता लगाने और विमानन सुरक्षा को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का भावुक संदेश : “नमस्कार, ये सामूहिक उपलब्धि है”

    AAIB Ahmedabad Air India Aircraft Accident Aircraft Accident Investigation Bureau aviation news Boeing Dreamliner 787 central government Cockpit Voice Recorder crash investigation CVR FDR Flight Data Recorder flight safety government of india Ministry of Civil Aviation plane crash अहमदाबाद एयर इंडिया एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो एविएशन न्यूज केंद्र सरकार कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर दुर्घटना जांच फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर फ्लाइट सेफ्टी बोइंग ड्रीमलाइनर 787 भारत सरकार विमान दुर्घटना विमान हादसा विमानन मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, 15 ट्रेनों का रूट बदला…
    Next Article जुलाई में बिहार को मिलेगी तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

    Related Posts

    देश

    महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह

    June 26, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान का भव्य समापन, 14 दिनों में दर्ज की गईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

    June 26, 2025
    झारखंड

    झारखंड को ‘बांग्लादेशी जमाई टोले’ से मुक्ति दिलाने के लिए आजादी की तीसरी लड़ाई जरूरी : गिरिराज सिंह

    June 26, 2025
    Latest Posts

    महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह

    June 26, 2025

    बहरागोड़ा में हाइवा और गैस टैंकर की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल…

    June 26, 2025

    जमशेदपुर के मानगो में हुई जदयू की समीक्षा बैठक, प्रशासन पर साधा निशाना…

    June 26, 2025

    बोकारो में डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल से रच रहा था साजिश

    June 26, 2025

    जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार…

    June 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.