Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 4:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»स्कूल जा रहे छात्र को स्कार्पियो ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आ’ग
    बिहार

    स्कूल जा रहे छात्र को स्कार्पियो ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आ’ग

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कार्पियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में आज यानी गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां स्कूल जा रहे 10 वर्षीय छात्र की तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बिहार शरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर परवलपुर थाना क्षेत्र के मई पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की शिनाख्त मई गांव निवासी नीतीश यादव के बेटे जौसब कुमार के तौर पर की गई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो चालक के साथ मारपीट की, वाहन में आग लगा दी और एक यात्री बस में भी तोड़फोड़ की।

    दोस्तों के साथ पैदल स्कूल जा रहा था जौसब

    मिली जानकारी के अनुसार जौसब अपने दो दोस्तों के साथ पैदल परवलपुर बाजार स्थित स्कूल जा रहा था, जहां वह LKG का छात्र था। इसी दौरान एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश में जौसब को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

    हादसे की सूचना मिलते ही परवलपुर थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो चालक को भीड़ के गुस्से से बचाने की कोशिश की। हिलसा एसडीओपी-2 गोपाल कृष्ण ने मीडिया को बताया कि स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बाद कुछ लोगों ने स्कार्पियो में आग लगा दी और एक बस में तोड़फोड़ की। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन

    पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सड़क जाम को हटा लिया है और विधि व्यवस्था सामान्य कर दी गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Also Read : आचार संहिता उल्लंघन मामला : कोर्ट में पेश हुए डिप्टी CM सम्राट चौधरी

    angry villagers Bihar Bihar Sharif-Ekangarsarai main road bus vandalism child killed Jausab Kumar Mai village mob violence Nalanda Nitish Yadav Parwalpur police station Road Accident road safety school student death speeding Scorpio student accident tragic incident vehicle set on fire आक्रोशित ग्रामीण छात्र की मौत जौसब कुमार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दर्दनाक घटना नालंदा नितीश यादव परवलपुर थाना बस में तोड़फोड़ बालक दुर्घटना बिहार बिहार शरीफ-एकंगरसराय रोड भीड़ द्वारा हिंसा मई गांव वाहन में आगजनी सड़क सुरक्षा सड़क हादसा स्कूल छात्र की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
    Next Article राजकुमार शुक्ल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    Related Posts

    बिहार

    पटना में डेंगू का बढ़ता खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 11, 2025
    बिहार

    पटना के इस कॉलेज में डिग्री से पहले मिलती है शानदार नौकरी

    August 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार ने सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव समेत 6 नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा

    August 11, 2025
    Latest Posts

    आयकर विधेयक 2025 लोकसभा में पेश, टैक्स दरों में बदलाव नहीं होगा

    August 11, 2025

    9 IPS और 40 DSP के जिम्मे दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म की सुरक्षा की कमान

    August 11, 2025

    झारखंड में अपराध बेलगाम, पुलिस सत्ता की कठपुतली : बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2025

    गुमला में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

    August 11, 2025

    जमशेदपुर में कनवाई चालक की हत्या के पांच आरोपी फरार, पीड़ित परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.