Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित
    बिहार

    शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने एक नया आदेश जारी किया है। इसके तहत, यदि शिक्षक स्थानांतरण स्वीकार नहीं करते हैं, तो वे अपने पुराने स्कूल में ही कार्यरत रह सकते हैं। हालांकि, नये स्कूल में योगदान नहीं देने वाले शिक्षक अगले एक साल तक ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

    शिक्षा विभाग ने गुरुवार को 26,665 शिक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए स्कूल आवंटित किए थे। विभाग के अनुसार, स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में योगदान करने या न करने की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी। जो शिक्षक 30 जून तक योगदान संबंधी घोषणा पत्र जमा नहीं करेंगे, उनका स्थानांतरण 1 जुलाई से स्वतः रद्द कर दिया जाएगा।

    घोषणा पत्र जमा करने की प्रक्रिया

    जो शिक्षक नए स्कूल में योगदान देने के इच्छुक नहीं हैं, उन्हें ई-शिक्षाकोष पोर्टल से घोषणा पत्र डाउनलोड कर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद, इसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ऐसे शिक्षक अपने पूर्व स्कूल में अगले आदेश तक कार्यरत रहेंगे। साथ ही, स्थानांतरण आदेश और योगदान प्रपत्र भी ई-शिक्षाकोष से डाउनलोड करना होगा। योगदान प्रपत्र पर हस्ताक्षर के बाद नए स्कूल के प्रधानाध्यापक से प्रतिहस्ताक्षर कराकर इसे पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।

    34,441 शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण

    शिक्षा विभाग ने कुल 34,441 प्राथमिक शिक्षकों का तबादला किया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों से 45,885 स्थानांतरण आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से अधिकांश शिक्षकों ने वर्तमान स्कूल और इच्छित स्थान के बीच दूरी को स्थानांतरण का मुख्य कारण बताया। 34,441 शिक्षकों का तबादला उनके जिले के भीतर या अन्य जिलों में किया गया है। शेष आवेदनों पर विचार नहीं हो सका, क्योंकि वर्तमान या चयनित स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात प्रतिकूल था।

    शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें, ताकि स्थानांतरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

    Also Read : SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    Bihar Bihar Education Department Bihar government order directive for teachers Education Department Government Schools new order primary education school education teacher news teacher rights teacher transfer teacher transfer rules transfer policy voluntary transfer ऐच्छिक स्थानांतरण नया आदेश प्राथमिक शिक्षा बिहार बिहार शिक्षा विभाग बिहार सरकारी आदेश शिक्षक समाचार शिक्षक स्थानांतरण शिक्षक स्थानांतरण नियम शिक्षकों के अधिकार शिक्षकों के लिए आदेश शिक्षा विभाग सरकारी स्कूल स्कूल शिक्षा स्थानांतरण नीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 22 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article पुलिस पर मिर्ची पाउडर से हमला करने वाला वांटेड गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.