Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP) के 134 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
उम्मीदवार के पास लॉ (LLB) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 35 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती तीन चरणों में होगी –
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- इंटरव्यू
आवेदन शुल्क
- सामान्य, बीसी, अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹600
- एससी, एसटी (झारखंड के निवासी): ₹150
वेतनमान
इस पद के लिए मासिक वेतन ₹47,600 से ₹1,51,100 तक होगा।
कैसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- “New Registration” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके सभी जरूरी जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
Also Read : झाड़ियों में मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी
Also Read : नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव
Also Read : हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरा, फिर…
Also Read : हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, मौके पर मौ’त
Also Read : गोकुलनगर में घर तोड़ने के आदेश के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DC की गाड़ी रोकने की कोशिश
Also Read : रांची में ‘मंईयां’ की एक और किश्त खाते में ट्रांसफर
Also Read : फंदे से लटका मिला BBA का छात्र, किराए के मकान में रह कर रहा था पढ़ाई…
Also Read : कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है : मंत्री इरफान अंसारी
Also Read : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन ने मिलकर किया भव्य आयोजन