Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव
    झारखंड

    नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नित्य योग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा जज कॉलोनी स्थित मल्टिपर्पस हॉल में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश एवं न्यायायुक्त-सह-डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में न्यायायुक्त, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय रांची के सभी अपर न्यायायुक्त, न्यायिक दंडाधिकारी और अन्य न्यायालय कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का विषय था — “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”।

    योगाभ्यास का संचालन सत्यानंद योग मिशन के प्रशिक्षकों ने किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवनशैली है। नियमित योग से रोगों को दूर किया जा सकता है, इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में डालसा के सचिव रवि कुमार भास्कर ने भी भाग लिया और कहा, “नित्य योग से दूर होते हैं रोग। योग करने से व्यक्ति मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ रहता है।”

    इस अवसर पर रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित विधिक सहायता केंद्रों एवं लिगल लिटरेसी क्लबों में भी पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मांडर, कांके, रिनपास, सीआईपी, रामकृष्ण मिशन, तमाड़, बेड़ो, ओरमांझी आदि क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने योग में भाग लिया।

    इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग के लाभ, तनावमुक्त जीवन, और निरोग रहने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संचार किया।

    Also Read :  CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    Also Read : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Also Read : स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, पांच बच्चे घायल

    Also Read : योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी

    District Legal Services Authority DLSA DLSA chairman Executive Chairman JHALSA Government Yoga Event Grand Yoga Program health awareness International Yoga Day Jharkhand high court Judges' Colony Judicial Commissioner Anil Kumar Mishra Judicial Officers Judicial Participation Justice Sujit Narayan Prasad Legal Services Authority Multipurpose Hall ranchi ranchi news Yoga Day Celebration yoga practice Yoga Program 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यपालक अध्यक्ष झालसा जज कॉलोनी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ झारखंड उच्च न्यायालय डालसा डालसा अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजित नारायण प्रसाद न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा न्यायिक अधिकारी न्यायिक सहभागिता भव्य योग कार्यक्रम मल्टिपर्पस हॉल योग अभ्यास योग कार्यक्रम 2025 योग दिवस आयोजन रांची रांची समाचार विधिक सेवा प्राधिकरण सरकारी योग आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहवाई अड्डे पर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरा, फिर…
    Next Article झाड़ियों में मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.