Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर दोबारा खुली आवेदन विंडो, इस दिन तक करें आवेदन
    बिहार

    BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर दोबारा खुली आवेदन विंडो, इस दिन तक करें आवेदन

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आवेदन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, तो अब आपके पास एक और सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोलने का ऐलान किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जून से 30 जून 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    कुल 1711 पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1711 पद भरे जाएंगे। ये नियुक्तियां 25 विभिन्न विभागों में की जाएंगी। सबसे अधिक पद एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (125), औषधि (120), स्त्री रोग एवं प्रसव (120), और शिशु रोग (106) विभागों में हैं।

    विभागवार पदों का विवरण :

    • एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (निश्चेतना) : 125
    • औषधि : 120
    • स्त्री रोग एवं प्रसव : 120
    • शिशु रोग : 106
    • पैथोलॉजी : 84
    • हड्डी रोग : 76
    • रेडियोथेरेपी : 76
    • इमरजेंसी मेडिसिन : 74
    • रेडियोलॉजी : 73
    • एनाटॉमी : 69
    • टीबी एंड चेस्ट : 68
    • चर्म व रति रोग : 67
    • नाक, कान व गला : 65
    • नेत्र रोग : 64
    • मनोरोग : 63
    • फिजियोलॉजी : 62
    • माइक्रोबायोलॉजी : 60
    • बायोकेमिस्ट्री : 60
    • फार्माकोलॉजी : 59
    • एफएमटी : 59
    • पीएसएम : 56
    • पीएमआर: 43
    • जेरियाट्रिक्स : 36
    • दंत रोग : 23
    • स्पोर्ट्स मेडिसिन : 03

    शैक्षणिक योग्यता और अनुभव :

    उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, एमडी/एमएस के बाद मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के रूप में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव जरूरी है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अधिकारी भी पात्र हैं, बशर्ते उनके पास पीजी डिग्री और आवश्यक अनुभव हो।

    आयु सीमा :

    • अनारक्षित (पुरुष) : अधिकतम 45 वर्ष
    • अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग : अधिकतम 48 वर्ष
    • SC/ST (पुरुष एवं महिला) : अधिकतम 50 वर्ष
    • स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के चिकित्सक : अधिकतम 50 वर्ष

    चयन प्रक्रिया :

    इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल शैक्षणिक योग्यता, इंटरव्यू और सरकारी अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

    आवेदन शुल्क :

    • सामान्य वर्ग : ₹100
    • SC/ST (बिहार निवासी) : ₹25

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    Also Read : सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त कंचन सिंह का 19 व 20 जून को स्कूल बंद का आदेश

    Also Read : आज होगी बिहार प्रदेश राजद की राज्य परिषद की बैठक

    Also Read : झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    Also Read : IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    Also Read : नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    Also Read : IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    Application Window Assistant Professor Assistant Professor Bihar Bihar Government Job Bihar Public Service Commission BPSC BPSC Assistant Professor 2025 BPSC Assistant Professor भर्ती 2025 BPSC Recruitment BPSC भर्ती bpsc.bihar.gov.in government job Job Opportunity medical field Medical Jobs online application Recruitment 2025 Sarkari Naukri आवेदन विंडो ऑनलाइन आवेदन नौकरी का मौका बिहार लोक सेवा आयोग बिहार सरकारी नौकरी मेडिकल क्षेत्र सरकारी नौकरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त कंचन सिंह का 19 व 20 जून को स्कूल बंद का आदेश
    Next Article बिहार विधान परिषद डाटा चोरी मामले में SIT का गठन, DIG ने शुरू की जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.