Lucknow : लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड (वृंदावन कॉलोनी) में रविवार को यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सभी सफल अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले से बसों द्वारा लखनऊ लाया जा रहा है। रास्ते में उनके खाने-पीने और रुकने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक जिले से मध्यवर्ती जिले में रात्रि विश्राम कराकर अभ्यर्थी सुबह कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
कार्यक्रम को लेकर परिवहन निगम ने विशेष कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। अगर बसों से संबंधित कोई समस्या हो तो अभ्यर्थी 8726005808 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी बस के खराब होने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे। वहां वे करीब एक घंटे तक रहेंगे और 50 अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इनमें 13 महिला और 37 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।
गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। फरवरी 2024 में पहली लिखित परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद अगस्त 2024 में दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई थी। नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में 12,048 महिलाएं हैं।
Also Read : झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में बदलाव… जानें आज का रेट
Also Read : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा, सात की मौ’त
Also Read : झारखंड में झुलसाने वाली गर्मी से राहत, बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 15 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल