Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मोटरसाइकिल मिस्त्री की संदिग्ध मौ’त, जांच में जुटी पुलिस
    बिहार

    मोटरसाइकिल मिस्त्री की संदिग्ध मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मिस्त्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sheohar : बिहार के शिवहर जिले में एक मोटरसाइकिल मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक की शिनाख्त शहर के मुरारी चौक, वार्ड नंबर 20 निवासी रामईश्वर राय के तौर पर की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शंकर बैट्री के पास से सामने आई है। रामईश्वर की बॉडी उनके ही गैराज में मिली। पुलिस के सामने यह सवाल है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

    मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे रामईश्वर राय

    मिली जानकारी के अनुसार रामईश्वर राय कई वर्षों से ‘पवन मोटर गैराज’ के नाम से मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि वह एक मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे, जो दिन-रात मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह रोजाना सुबह अपनी दुकान खोलते और रात को बंद कर घर लौट जाते थे।

    शुक्रवार की शाम को बेटे से हुई थी आखिरी बात

    शुक्रवार की शाम को रामईश्वर घर नहीं लौटे। उनके बड़े बेटे मनीष ने फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि वह सब्जी लेकर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। आज यानी शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे उनका छोटा बेटा रोहित साइकिल लेने गैराज पहुंचा तो गैराज का दरवाजा खुला था। अंदर रामईश्वर की बॉडी जमीन पर पड़ी थी और छत से एक गमछा लटका हुआ था। यह देख रोहित सन्न रह गया और उसने तुरंत घर जाकर परिजनों को सूचना दी।

    जांच जारी

    सूचना मिलते ही सदर DSP सुशील कुमार और सदर थानेदार सह-इंस्पेक्टर रणधीर कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर DSP सुशील कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    Also Read : पशु तस्करों का गुमला पुलिस की तीखी चोट, 21 मवेशी जब्त कर इन्हें सौंपा

    # Bihar Crime Bihar body found in garage Crime news dead body recovered Local News motorcycle mechanic Murari Chowk murder or suicide mysterious death Nagar police station police investigation Rameshwar Rai sensational case Shankar Battery Sheohar Sheohar district suspected murder suspected suicide Suspicious death Ward Number 20 आत्महत्या संदेह क्राइम न्यूज गैराज में शव नगर थाना पुलिस जांच बिहार बिहार क्राइम मुरारी चौक मोटरसाइकिल मिस्त्री रहस्यमय मौत रामईश्वर राय वार्ड नंबर 20 शंकर बैट्री शव बरामदगी शिवहर शिवहर जिला संदिग्ध मौत सनसनीखेज मामला स्थानीय समाचार हत्या या आत्महत्या हत्या संदेह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की हुई मौ’त
    Next Article दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.