Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रैक्टर, लोको पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों जानें
    ट्रेंडिंग

    रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रैक्टर, लोको पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों जानें

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रैक्टर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Patna : पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद और नदौल रेलवे स्टेशन के बीच आज यानी शुक्रवार को कड़ौना हॉल्ट के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। एक सीमेंट लदा ट्रैक्टर डल्ला सहित अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक में फंस गया, लेकिन भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट की तत्परता ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली।

    कैसे टला हादसा?

    सुबह के समय एक ट्रैक्टर डल्ला के साथ कड़ौना हॉल्ट के पास बने अवैध क्रॉसिंग से गुजर रहा था। इसी दौरान डल्ला रेलवे ट्रैक में फंस गया और ट्रैक्टर का इंजन ऊंचा होने के कारण ओवरहेड वायर तक पहुंच गया। स्थिति तब और खतरनाक हो गई जब गया से पटना की ओर आ रही भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस नजदीक पहुंच रही थी। गनीमत रही कि लोको पायलट ने समय रहते ट्रैक्टर को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

    ट्रैक खाली, चालक फरार

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से ट्रैक्टर व डल्ला को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। RPF ने चालक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।

    रेल परिचालन एक घंटे ठप

    इस घटना के कारण पटना-गया रेलखंड पर करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा, जिससे गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ौना हॉल्ट और आसपास के स्टेशनों पर अफरातफरी का माहौल रहा।

    स्थानीय लोगों में गुस्सा

    स्थानीय लोगों ने इस घटना पर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कड़ौना हॉल्ट के पास यह अवैध क्रॉसिंग लंबे समय से मौजूद है और इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन रेलवे ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया।

    RPF की जांच शुरू

    RPF ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अवैध क्रॉसिंग के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार इस क्रॉसिंग को जल्द बंद करने और क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की योजना है।
    Also Read : लातेहार के बाद भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर फायरिंग की जिममेदारी ली आजाद सिरकार ने, धमकी भरा पोस्ट वायरल
    Bhabhua-Patna Intercity Express Bihar cement-loaded tractor illegal railway crossing Jehanabad Kadauna halt Loco Pilot Nadaul railway station passenger safety Patna-Gaya rail section railway administration railway track train accident averted train alertness train mishap अवैध रेलवे क्रॉसिंग कड़ौना हॉल्ट जहानाबाद ट्रेन दुर्घटना नदौल रेलवे स्टेशन पटना-गया रेलखंड बिहार भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस यात्रियों की सुरक्षा रेल दुर्घटना रेल हादसा रेलवे ट्रैक रेलवे प्रशासन लोको पायलट सतर्कता सीमेंट लदा ट्रैक्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में गुटखा और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, DC को सौंपा ज्ञापन…
    Next Article डोमनगढ़िया गांव में ATS और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.