Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»डोमनगढ़िया गांव में ATS और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
    Uncategorized

    डोमनगढ़िया गांव में ATS और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डोमनगढ़िया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डोमनगढ़िया गांव में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक कारोबारी समसुल हसन को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पुलिस पूछताछ कर रही है।

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची से आई एटीएस टीम ने पाकुड़ पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर डोमनगढ़िया गांव में छापेमारी की। इस दौरान लाखों रुपये मूल्य के जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद किए गए। यह इलाका पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला से सटा हुआ है, इसलिए पुलिस को इस मामले में विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

    पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरामद विस्फोटक की गिनती की जा रही है। उन्हें एटीएस टीम को सूचना मिली थी कि डोमनगढ़िया में अवैध विस्फोटकों का भंडार रखा गया है, जिसे अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करने की योजना थी। सूचना मिलने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की और विस्फोटकों को जब्त कर कारोबारी को गिरफ्तार किया।

    पाकुड़ जिले में कई पत्थर खदानें हैं, जिनमें अवैध कारोबार को लेकर पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस इस मामले की भी गहन जांच कर रही है कि क्या इन विस्फोटकों का इस्तेमाल खदानों में अवैध रूप से किया जा रहा था। जांच अभी जारी है और पुलिस हर संभावित कड़ी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

    Also Read : रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रैक्टर, लोको पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों जानें

    Also Read : जमशेदपुर में गुटखा और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, DC को सौंपा ज्ञापन…

    Also Read : एनएच 39 पर बस-टेंपो की टक्कर, एक ही परिवार के सात लोग घायल

    Anti-Terrorism Squad ATS Jharkhand Birbhum border Crime news Detonators Domangarhia village Explosives Recovered gelatin illegal explosives Illegal Mining Jharkhand news Jharkhand police Pakur Pakuriya police station Police raid Samsul Hasan arrested Security Check stone quarry अपराध समाचार अवैध खनन अवैध विस्फोटक आतंकवाद निरोधक दस्ता एटीएस झारखंड जिलेटिन झारखंड पुलिस झारखंड समाचार डेटोनेटर डोमनगढ़िया गांव पत्थर खदान पाकुड़ पाकुड़िया थाना पुलिस छापेमारी विस्फोटक बरामद वीरभूम सीमा समसुल हसन गिरफ्तार सुरक्षा जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रैक्टर, लोको पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों जानें
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 13 बोतल शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.