Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»डोनाल्ड ट्रंप का ‘गोल्ड कार्ड’ लॉन्च, इतने करोड़ में मिलेगी अमेरिका की नागरिकता
    Uncategorized

    डोनाल्ड ट्रंप का ‘गोल्ड कार्ड’ लॉन्च, इतने करोड़ में मिलेगी अमेरिका की नागरिकता

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोल्ड कार्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘गोल्ड कार्ड‘ नामक एक नई इमिग्रेशन योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत अमीर विदेशी नागरिक अब 5 मिलियन डॉलर (लगभग 43 करोड़ रुपये) का निवेश करके अमेरिका में स्थायी निवास प्राप्त कर सकते हैं। ट्रंप ने इस योजना की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा की और बताया कि इस कार्ड के लिए trumpcard.gov नामक वेबसाइट भी शुरू की गई है।

    https://t.co/2pjaCP7eaL is officially live! 🇺🇸

    💳 pic.twitter.com/9VvCJqWXJb

    — Trump Gold Card (@goldcardmeme) June 11, 2025

    क्या है गोल्ड कार्ड योजना?

    गोल्ड कार्ड एक प्रीमियम इमिग्रेशन प्रोग्राम है, जिसे मौजूदा EB-5 वीजा का उन्नत विकल्प बताया जा रहा है। ट्रंप के अनुसार, यह “ग्रीन कार्ड विशेषाधिकार प्लस” जैसा होगा, जिसमें स्थायी निवास के साथ-साथ नागरिकता की राह भी आसान होगी। खास बात यह है कि इस योजना में नौकरियां सृजित करने या किसी खास अमेरिकी व्यापार क्षेत्र में निवेश की शर्त नहीं होगी।

    कैसे करें आवेदन?

    फिलहाल गोल्ड कार्ड की बिक्री शुरू नहीं हुई है, लेकिन इच्छुक लोग trumpcard.gov वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

    • वेबसाइट trumpcard.gov पर जाएं।
    • नाम, देश, व्यक्तिगत या व्यावसायिक श्रेणी, ईमेल आदि जानकारी भरें।
    • यह भी बताएं कि निवास का आवेदन आपके लिए है या आपके परिवार के लिए।
    • सबमिट पर क्लिक करने के बाद, ईमेल पर एक छह अंकों का कोड प्राप्त होगा।
    • कोड दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

    क्या फर्क है EB-5 वीजा और गोल्ड कार्ड में?

    EB-5 वीजा में निवेश की न्यूनतम राशि 800,000 डॉलर है और इसके साथ कम से कम 10 अमेरिकी नागरिकों को नौकरी देनी होती है। वहीं, गोल्ड कार्ड में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। इससे यह अमीर लोगों के लिए आसान और तेज़ नागरिकता प्राप्त करने का विकल्प बन सकता है।

    Also Read : दिल्ली नगर निगम में चेयरपर्सन और डिप्टी चेयरपर्सन का चुनाव आज

    Also Read : बेरोजगारी और पलायन को लेकर कांग्रेस आज इन जिलों में करेंगी विशाल प्रदर्शन

    Donald Trump Immigration EB-5 Visa EB-5 वीजा Green Card 2025 Invest in US Trump Card Trump Gold Card Trump Immigration Policy Trumpcard.gov US Citizenship US Green Card अमेरिका ग्रीन कार्ड अमेरिका में निवेश अमेरिकी नागरिकता ग्रीन कार्ड 2025 ट्रंप इमिग्रेशन नीति ट्रंप कार्ड ट्रंप गोल्ड कार्ड ट्रम्पकार्ड.गॉव डोनाल्ड ट्रंप इमिग्रेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘HAM’ नेता और पत्नी चलाती थी से’क्स रैकेट, दंपती सहित 5 गिरफ्तार, 4 लड़कियों का रेस्क्यू
    Next Article पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर…

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.