Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»BCCI ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मैचों का शेड्यूल बदला
    खेल-सिनेमा

    BCCI ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मैचों का शेड्यूल बदला

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BCCI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत के आगामी टेस्ट में के कार्यक्रम में बदलाव किया है। शुरुआत में दिल्ली को 14 से 18 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी करनी थी, लेकिन अब वह 10 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा।

    BCCI ने इस बदलाव का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि नवंबर में दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खतरे के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भी खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी।

    इस सत्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों से होगी, जिसमें पहला मैच अहमदाबाद में 2 अक्टूबर को होगा और दूसरा अब दिल्ली में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों प्रारूपों की सीरीज कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, रायपुर, विशाखापत्तनम, कटक, न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में आयोजित होगी। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में 22 से 26 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच होगा, जो यहां पहला टेस्ट होगा।

    इसके अलावा, तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे सीरीज की मेजबानी से इनकार किया है। अब ये मैच न्यू चंडीगढ़ और नई दिल्ली में होंगे।

    भारत ‘ए’ टीम ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ और दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर टेस्ट और वनडे मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ मैच लखनऊ और कानपुर में होंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ टेस्ट मैच बेंगलुरु में और वनडे राजकोट में आयोजित होंगे।

    Also Read : हजारीबाग ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार

     

    Air Pollution Australia-A BCCI Delhi domestic cricket India A team Kolkata ODI South Africa South Africa A T20 Test Match West Indies women's cricket ऑस्ट्रेलिया-ए कोलकाता घरेलू क्रिकेट टी20 टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका ए दिल्ली बीसीसीआई भारत ए टीम महिला क्रिकेट वनडे वायु प्रदूषण वेस्टइंडीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार
    Next Article यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता है : अजय राय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.