Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार
    झारखंड

    हजारीबाग ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के ओपन जेल के होल्डिंग कैंप (डिटेंशन सेंटर) से तीन बांग्लादेशी नागरिकों के फरार होने की खबर सामने आई है। इस घटना ने जेल प्रशासन और जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये तीनों विदेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में डिटेन किए गए थे और शुक्रवार देर रात या शनिवार तड़के जेल से फरार हो गए।

    फरार हुए कैदियों की पहचान इस प्रकार की गई है :

    • रीना खान उर्फ़ फ़िना देवी : गाजीपुर, ढाका निवासी। 4 फरवरी 2022 को जामताड़ा जेल से हजारीबाग लाई गई थीं। पहचान: नाक के नीचे तिल और दाहिने हाथ पर ज़ख्म का निशान।
    • निपाह अख़्तर ख़ुशी : चाटग्राम निवासी। 28 सितंबर 2024 को होटवार, रांची जेल से ट्रांसफर की गई थीं। पहचान: दाहिनी हथेली और बाएं कोहनी के नीचे तिल।
    • मोहम्मद नज़मूल हंग : बागेरहाट निवासी। 1 मार्च 2025 को दुमका जेल से हजारीबाग लाया गया था। पहचान: माथे के बाएं हिस्से पर तिल और बाएं पैर पर ज़ख्म का निशान।

    तलाशी अभियान तेज़

    तीनों कैदी अलग-अलग जेलों से ट्रांसफर होकर हजारीबाग के ओपन जेल स्थित डिटेंशन सेंटर में रखे गए थे। जैसे ही घटना का पता चला, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है। हालांकि, घटना के समय जेल प्रशासन की गैरमौजूदगी ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। मिली जानकारी के अनुसार जेल सुपरिंटेंडेंट अवकाश पर दिल्ली गए हुए हैं और जेलर दिनेश वर्मा से संपर्क की तमाम कोशिशें नाकाम रही हैं।

    दो महीनों में दो कैदियों की आत्महत्या

    गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में इसी जेल में दो कैदियों की आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर पहले ही सवाल उठाए जा रहे थे। अब विदेशी नागरिकों के फरार होने से यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    Also Read : सांसद सुखदेव भगत ने दिल्ली स्थित सरकारी आवास में किया आदिवासी रीति-रिवाज से गृह प्रवेश

    Bangladeshi nationals Criminal Case detention center District Administration escaped foreign nationals Hazaribagh Hazaribagh jail holding camp illegal entry illegal stay India Jail Administration jailbreak jharkhand Loknayak Jayaprakash Narayan Central Jail open jail prison escape security breach security lapse अवैध रूप से रहना आपराधिक मामला ओपन जेल गैरकानूनी प्रवेश जिला प्रशासन जेल प्रशासन जेल ब्रेक जेल से फरार झारखंड डिटेंशन सेंटर फरार बांग्लादेशी नागरिक भारत लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार विदेशी नागरिक सुरक्षा चूक सुरक्षा व्यवस्था हजारीबाग हजारीबाग जेल होल्डिंग कैंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की आत्मा धरती आबा के सिद्धांतों में बसती है : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
    Next Article BCCI ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मैचों का शेड्यूल बदला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.