Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना में इस दिन से शुरू होगा बिहार का पहला डबल डेकर पुल
    ट्रेंडिंग

    पटना में इस दिन से शुरू होगा बिहार का पहला डबल डेकर पुल

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डबल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक अशोक राजपथ पर बने राज्य के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर पर 11 जून से वाहनों के लिए खुल जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और आवागमन को सुगम बनाना है।

    फ्लाईओवर दो तल पर बनाया गया

    करीब 422 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किलोमीटर और चौड़ाई 8.5 मीटर है। फ्लाईओवर दो तल पर बनाया गया है– पहला तल पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक 1.5 किलोमीटर लंबा है, जबकि दूसरा तल कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर तक फैला है।

    आसपास के क्षेत्रों से जुड़ाव

    डबल डेकर पुल की संरचना के अनुसार ऊपरी तल पर यातायात गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की ओर संचालित होगा, वहीं निचला तल पटना कॉलेज से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अतिरिक्त, पहले तल पर दो और दूसरे तल पर तीन संपर्क पथ (रैम्प) बनाए जा रहे हैं ताकि आसपास के क्षेत्रों से सुगम जुड़ाव हो सके।

    यातायात जाम से मिलेगी राहत

    फ्लाईओवर के चालू होने से अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा। इससे न केवल छात्रों और मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यवसायियों और आम नागरिकों को भी आवागमन में सुविधा होगी।

    छपरा में भी डबल डेकर पुल

    फिलहाल साइंस कॉलेज के समीप मेट्रो स्टेशन के लिए विवि स्टेशन के लिफ्ट पीट का निर्माण भी किया जा रहा है, जो भविष्य में मेट्रो कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा। पटना के अलावा, बिहार के छपरा जिले में भी एक डबल डेकर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे राज्य में आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है।

    Also Read : झारखंड में गर्मी का कहर, 10 जून से मिल सकती है राहत

    11 जून Ashok Rajpath Bihar bihar government Development Project double-decker flyover Flyover inauguration Infrastructure June 11 patna Patna traffic road construction traffic traffic congestion Transportation urban development अशोक राजपथ ट्रैफिक जाम डबल डेकर फ्लाईओवर पटना पटना यातायात परिवहन फ्लाईओवर उद्घाटन बिहार बिहार सरकार बुनियादी ढांचा यातायात विकास परियोजना शहरी विकास. सड़क निर्माण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गर्मी का कहर, 10 जून से मिल सकती है राहत
    Next Article 38 करोड़ के शराब घोटाले में गवाह बनेंगे दो DC, ACB करेगी पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    Latest Posts

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.