Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»CM रेखा गुप्ता को मिला सरकारी आवास, सिविल लाइंस के बंगले में होंगी शिफ्ट
    देश

    CM रेखा गुप्ता को मिला सरकारी आवास, सिविल लाइंस के बंगले में होंगी शिफ्ट

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  दिल्ली की CM रेखा गुप्ता अब सिविल लाइंस इलाके के एक सरकारी बंगले में रहेंगी। मीडिया के मुताबिक, मुख्यमंत्री को बंगले का अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया है और वे जल्द ही वहां शिफ्ट होंगी। अभी रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ शालीमार बाग में रह रही हैं।

    बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस इलाके में चार बंगले हैं। इनमें से एक बंगला मुख्यमंत्री के निजी आवास और दूसरा कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल होगा। बाकी दो बंगलों को डिप्टी स्पीकर और समाज कल्याण मंत्री को आवंटित किया गया है।

    मुख्यमंत्री के लिए आवास का यह फैसला विधानसभा चुनाव के लगभग साढ़े तीन महीने बाद लिया गया है। इस चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटें मिली थीं और कांग्रेस का खाता नहीं खुला। करीब 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया।

    बंगलों की मरम्मत का काम शुरू

    दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि PWD ने बंगलों की मरम्मत और रिनोवेशन का काम शुरू कर दिया है। इसमें रंगाई-पुताई, खिड़कियों की मरम्मत, छत की सफाई और अन्य कार्य शामिल हैं। जैसे ही यह काम पूरा होगा, मुख्यमंत्री नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगी।

    PWD ने अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी बंगलों व कैंप ऑफिस के निर्माण और मरम्मत के लिए टेंडर जारी किए हैं। अधिकतर कैबिनेट मंत्रियों को पहले ही सरकारी आवास आवंटित किए जा चुके हैं।

    Also Read : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 5.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित

    Also Read :  बिहार में सतर्क रहें, सचेत रहें, सावधान रहें और जानमाल की रक्षा स्वयं करें : तेजस्वी यादव

     

    AAP vs BJP Assembly Election 2025 BJP Delhi BJP Government bungalow allotment Camp Office Civil Lines Delhi Chief Minister Delhi CM Residence delhi government Delhi Minister Residence delhi news Government Bungalow Government House Allotment PWD Rekha Gupta Renovation Shalimar Bagh कैंप ऑफिस दिल्ली न्यूज दिल्ली मंत्री आवास दिल्ली मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार दिल्ली सीएम निवास पीडब्ल्यूडी बंगला अलॉटमेंट बीजेपी दिल्ली भाजपा सरकार रिनोवेशन रेखा गुप्ता विधानसभा चुनाव 2025 शालीमार बाग सरकारी आवास आवंटन सरकारी बंगला सिविल लाइंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 5.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    Next Article तीन साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी दीपक वर्मा एनकाउंटर में ढेर

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.