Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»तीन साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी दीपक वर्मा एनकाउंटर में ढेर
    क्राइम

    तीन साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी दीपक वर्मा एनकाउंटर में ढेर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तीन साल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lucknow : यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एनकाउंटर में मार गिराया। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार लगी थीं और उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

    ऐसे दिया घटना को अंजाम

    दीपक वर्मा ने बुधवार देर रात इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। उन्नाव से आया एक परिवार आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर सो रहा था। उसी दौरान दीपक वहां पहुंचा, बच्ची को उठाया और लिफ्ट के पास ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके रोने की आवाज सुनकर एक राहगीर ने माता-पिता को जगाया।

    बच्ची की हालत गंभीर

    घटना के तुरंत बाद बच्ची को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे केजीएमयू (KGMU) रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी देखभाल में जुटी है।

    आरोपी का पता कैसे चला

    दीपक वर्मा ऐशबाग इलाके का रहने वाला था और रेलवे में पानी सप्लाई का काम करता था। साथ ही वह माता रानी के जागरण में झांकी निकालने का भी काम करता था। पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उसकी स्कूटी का नंबर ट्रेस किया और उसे पकड़ लिया।

    एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

    गुरुवार रात पुलिस और आरोपी दीपक वर्मा के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया। पुलिस का कहना है कि उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया।

    Also Read : तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल… देखें

    Also Read : ‘ADRM बाबू’ को RPF ने दबोचा… जानें क्यों

    Also Read : मिठी नदी घोटाला मामला : ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

    Also Read : रेपो रेट में बड़ी कटौती, RBI ने दिखाया विकास पर फोकस

    Also Read : पटना के कॉलेजों में एडमिशन का सीजन शुरू

    Alambagh crime Deepak Verma Lucknow police encounter three-year-old girl आलमबाग तीन साल की बच्ची दरिंदगी दीपक वर्मा पुलिस एनकाउंटर लखनऊ ₹1 lakh reward ₹1 लाख इनाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM रेखा गुप्ता को मिला सरकारी आवास, सिविल लाइंस के बंगले में होंगी शिफ्ट
    Next Article बिहार के 16 जिलों के DM सहित 29 IAS अधिकारी जाएंगे मसूरी… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.