Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
    बिहार

    मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamalpur : लोहा नगरी जमालपुर के आदर्श थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। STF की विशेष टीम, मुंगेर और जमालपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में रामपुर बस्ती स्थित एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान तीन हथियार निर्माण कारीगरों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

    मुंगेर SP सैयद इमरान ससूद के अनुसार रामपुर बस्ती में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। STF के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई –

    • ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ कारे सिंह, निवासी – वार्ड नं. 9, रामपुर बस्ती, जमालपुर
    • रवि कुमार उर्फ रवि शर्मा, निवासी – वार्ड नं. 24, सादीपुर, मुंगेर
    • रेहान उर्फ बिट्टू, निवासी – वार्ड नं. 5, महबूबनगर, मुंगेर

    बरामदगी में बड़ी मात्रा में हथियार व उपकरण शामिल

    पुलिस ने घटनास्थल से 19 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 9 अर्द्धनिर्मित बैरल, 1 हेवी लेथ मशीन, 1 हेवी मिलिंग मशीन, 2 ड्रिल मशीन, 5 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण व कच्चा माल जब्त किया है। यह कार्रवाई आदर्श थाना क्षेत्र में दर्ज केस के तहत आगे बढ़ाई जा रही है।

    ब्रजेश पर पहले से हैं कई संगीन आरोप

    गिरफ्तार आरोपियों में शामिल ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ कारे सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में पुलिस पर हमला और गोलीबारी के मामलों में आरोपी रह चुका है। कई वर्षों से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था, लेकिन इस बार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

    हथियार तस्करों में मचा हड़कंप

    रामपुर बस्ती में हुई इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हथियार तस्करों के बीच खलबली मच गई है। पुलिस इस ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मान रही है और आगे की जांच में और भी नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : राहुल गांधी आज पहुंचेंगे राजगीर, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल

    # Bihar Crime Adarsh Police Station arms craftsmen arrested gun factory bust Illegal arms manufacturing Jamalpur Jamalpur Police joint operation Loha Nagri mini gun factory Munger Police Rampur Basti STF operation STF ऑपरेशन अवैध हथियार निर्माण आदर्श थाना गन फैक्ट्री भंडाफोड़ जमालपुर जमालपुर पुलिस बिहार अपराध मिनी गन फैक्ट्री मुंगेर पुलिस रामपुर बस्ती लोहा नगरी संयुक्त ऑपरेशन हथियार कारीगर गिरफ्तारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM नरेंद्र मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन
    Next Article बिहार के इस पुलिस अकादमी का होगा विस्तार… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.