Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राहुल गांधी आज पहुंचेंगे राजगीर, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी आज पहुंचेंगे राजगीर, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rajgir : कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के सिलसिले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज राजगीर के दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में तैयारियां जोर-शोर से की गई हैं। राजगीर शहर में जगह-जगह राहुल गांधी के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिससे पूरा शहर कांग्रेसमय नजर आ रहा है।

    सम्मेलन की तैयारियां पूरी

    राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजगीर पहुंच रहे हैं। उनके ठहरने की व्यवस्था स्थानीय होटलों में की गई है। सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी की टीम पहले से ही राजगीर में मौजूद है और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।

    ‘पर्वत पुरुष’ की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

    राहुल गांधी का यह दौरा सिर्फ राजगीर तक सीमित नहीं रहेगा। वे गया जिले के गहलौर घाटी पहुंचकर ‘पर्वत पुरुष’ दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, राहुल गांधी मगध सम्राट जरासंध और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

    अनिल जयहिंद ने कहा…

    कांग्रेस पार्टी के OBC विंग  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी शोषितों, वंचितों और अतिपिछड़ों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनका यह दौरा सामाजिक एकता और राजनीतिक संदेश का प्रतीक है। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों में प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित, जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला, पूर्व विधायक अनिल सिंह, डॉ. संजय बाल्मिकी, रामदेव राजवंशी और संजीव कुमार बिट्टू समेत कई नेता जुटे हुए हैं।

    राहुल गांधी का आज का कार्यक्रम :

    • सुबह 8:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना
    • 10:00 बजे गया एयरपोर्ट पर आगमन
    • 10:15 बजे गहलौर के लिए प्रस्थान
    • 11:00 बजे दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
    • 11:45 बजे गहलौर से राजगीर के लिए प्रस्थान
    • 12:20 बजे राजगीर पहुंचना
    • 12:30 से 1:45 बजे तक संविधान सम्मेलन में हिस्सा
    • 1:45 बजे राजगीर से गया के लिए प्रस्थान
    • 3:00 से 3:30 बजे तक गया में महिला संवाद कार्यक्रम
    • 4:00 बजे गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए वापसी

    इस पूरे दौरे को कांग्रेस एक सामाजिक और राजनीतिक संदेश के रूप में देख रही है, जो विशेष रूप से समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को सशक्त करने की दिशा में एक कदम है।

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान, येलो अलर्ट जारी

     

    Bihar Politics Congress Congress party Congress-themed city Constitution Protection Conference Leader of Opposition Lok Sabha political visit posters and banners Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rajgir Rajgir News Rajgir visit Save the Constitution campaign welcome ceremony कांग्रेस कांग्रेस पार्टी कांग्रेसमय शहर नेता प्रतिपक्ष पोस्टर और बैनर बिहार राजनीति राजगीर दौरा राजगीर न्यूज राजनीतिक यात्रा राहुल गांधी राहुल गांधी राजगीर लोकसभा संविधान बचाओ अभियान संविधान सुरक्षा सम्मेलन स्वागत समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के कई जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान, येलो अलर्ट जारी
    Next Article PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.