Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2025 ♦ 8:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»दिल्ली की खबरें»जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जल्द शुरू होगी महाभियोग की कार्रवाई
    दिल्ली की खबरें

    जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जल्द शुरू होगी महाभियोग की कार्रवाई

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाभियोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। सरकार चाहती है कि इस मामले में विपक्ष को भी साथ लेकर चलना जाए और राजनीतिक सहमति बनाई जाए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस सहमति बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह राजनीतिक मामला नहीं है, बल्कि न्यायपालिका से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिस पर सभी को मिलकर फैसला करना चाहिए।

    करीब एक महीने पहले पूर्व चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ तीन जजों की जांच टीम की रिपोर्ट पीएम और राष्ट्रपति को सौंप दी थी। इस जांच में जस्टिस वर्मा को दोषी पाया गया था। इसी आधार पर रिपोर्ट पीएम और राष्ट्रपति को भेजी गई है। 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास में आग लग गई थी। उस समय वहां बड़ी मात्रा में नकदी मिली थी, जिसमें से कुछ जल भी गई। इस बड़े कैश भंडार के मिलने के बाद सवाल उठे थे, जिसके कारण चीफ जस्टिस ने जांच कराई थी। इसके बाद जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया।

    इस मामले में कार्रवाई शुरू करने से पहले होम मिनिस्टर अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में महाभियोग की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी बात की। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के नेताओं से संपर्क किया है। हालांकि राज्यसभा और लोकसभा में एनडीए के पास बहुमत है, सरकार चाहती है कि इस मामले में सर्वसम्मति से फैसला लिया जाए। सरकार मॉनसून सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहती है, जो जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है।

    कुछ नेताओं का सुझाव है कि विशेष सत्र बुलाया जाए और उसमें महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा कर वोटिंग कर ली जाए। बता दें कि महाभियोग प्रस्ताव को लोकसभा में लाने के लिए कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा में 50 सांसदों के समर्थन की जरूरत होती है।

    Also Read : निजी बैंक कर्मचारी की फंदे से लटकती मिली बॉडी

    collective decision Delhi high court government government of india impeachment proceedings judiciary Justice System Justice Yashwant Verma Kiren Rijiju not a political matter Opposition Parliamentary Affairs Minister political consensus serious issue किरेन रिजिजू गंभीर मुद्दा जस्टिस यशवंत वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट न्याय व्यवस्था न्यायपालिका भारत सरकार महाभियोग कार्रवाई मिलकर फैसला राजनीतिक मामला नहीं राजनीतिक सहमति विपक्ष सरकार संसदीय कार्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना के मामले बढ़े, 4302 सक्रिय केस, 7 की मौ’त
    Next Article झारखंड में मृतकों के नाम पर उठ रहा था राशन, अब हटाए जा रहे फर्जी नाम

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार कभी ज्ञान का केंद्र था, अब बन गया क्राइम कैपिटल : राहुल गांधी

    June 6, 2025
    देश

    पीएम ने पुल चिनाब पर लहराया तिरंगा, J-K को मिला ये तौहफा…

    June 6, 2025
    टेक्नोलॉजी

    अब नमक से चलेंगे स्कूटर… जानें कैसे

    June 6, 2025
    Latest Posts

    सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय : तेज प्रताप यादव

    June 7, 2025

    झारखंड में आज कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    June 7, 2025

    07 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 7, 2025

    जमशेदपुर DC ने की अहम बैठक, तालमेल के साथ काम करने का दिया निर्देश

    June 6, 2025

    बाबूलाल मरांडी आदिवासी समाज की भावनाओं से खिलवाड़ न करें : विनोद कुमार पांडेय

    June 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.