Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार पुलिस की टीम मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को लोकेट नहीं कर सकी, पुलिस सबूतों के आधार पर कर रही है काम : गुप्तेश्वर पांडेय
    बिहार

    बिहार पुलिस की टीम मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को लोकेट नहीं कर सकी, पुलिस सबूतों के आधार पर कर रही है काम : गुप्तेश्वर पांडेय

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडेय ने शनिवार को कहा कि पटना में दर्ज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले में मुंबई गई बिहार पुलिस की एक टीम अभी मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को ‘लोकेट’ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस सबूतों के आधार पर काम कर रही है और अगर जरूरत पड़ी तो यहां से वरिष्ठ अधिकारी मुंबई भेजे जाएंगे, जिससे कि वे अपने समकक्षों से मिलकर हालात अपने अनुरूप कर सकें।
    सुशांत आत्महत्या मामले में पांडेय ने शनिवार को पत्रकारों से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम अब तक दिवंगत अभिनेता के दोस्तों, सहयोगियों और रिश्तेदारों से मुलाकात की है और उनसे कई अहम जानकारियां जुटाई हैं।
    पांडेय ने कहा, “मुम्बई गई चार सदस्यीय टीम ने सुशांत की बहन, पूर्व गर्लफ्रेड अंकिता लोखंडे, उनके रसोइया, उनके दोस्तों और सहकर्मियों के बयान दर्ज किये हैं। साथ ही टीम राजपूत के बैंक खातों से किए गए लेन-देन की जानकारी इकट्ठा करने के लिए भी बैंक गई थी। रिया चक्रवर्ती को हालांकि अभी ‘लोकेट’ नहीं किया जा सका है।”
    मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के संबंध में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा, “बिहार पुलिस इस मामले की जांच के लिए सक्षम है। अगर सुशांत के परिजन चाहेंगे कि इस मामले की जांच सीबीआई से हो, तो इस पर विचार किया जाएगा, लेकिन बिहार पुलिस किसी भी हद तक सुशांत को न्याय दिलाने तक जाएगी। और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि बिहार पुलिस सुशांत की आत्मा की शांति के लिए उनके परिजनों को न्याय दिलाने में पूरी तरह सक्षम है।”
    कई लोगों द्वारा इस मामले में क्षेत्राधिकार के बाहर जाकर मामला दर्ज करने के आरोप के संबंध में पूछे जाने पर डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि पटना में सुशांत के बुजुर्ग पिताजी ने मामला दर्ज कराया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद एक आरोपी इस मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय गई हैं।
    उन्होंने कहा, “सर्वोच्च न्यायालय का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। अगर बिहार पुलिस को मामले की जांच का मौका मिलता है तो सच सामने लाया जाएगा।”
    उन्होंने अन्य अधिकारियों को मुंबई भेजे जाने के संबंध में बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो आईपीएस स्तर के राज्य के वरिष्ठ अधिकारी को भी मुंबई भेजा जाएगा, जिससे कि वह मुम्बई में अपने समकक्षों से मिलकर हालात को बेहतर बना सकें। फिलहाल मुम्बई में बिहार पुलिस की टीम शिद्दत से अपने काम में जुटी है और इस क्रम में उसे कई आशातीत सफलता भी मिली है।
    उल्लेखनीय है कि पटना के रहने वाले और बालीवुड के चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी।
    इसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पटना के राजीवनगर थाना में एक मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने मुंबई पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी।
    रिया ने हालांकि इस मुकदमे को मुम्बई शिफ्ट किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट में पांच अगस्त को सुनवाई होनी है।

    Bihar news Gupteshwar panday Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोविड से संक्रमित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को इंस्टिट्यूट 1.50 लाख की वित्तीय मदद देगी : सीए सतीश गुप्ता
    Next Article बिहार : बाढ़ पीड़ितों की ‘शरणस्थली’ बना सड़क का किनारा, देखें तस्वीरें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.