Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»न्यूयॉर्क में मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, 19 लोग जख्मी
    ट्रेंडिंग

    न्यूयॉर्क में मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, 19 लोग जख्मी

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जहाज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया, जब मैक्सिकन नौसेना का प्रतिष्ठित प्रशिक्षण जहाज ‘Cuauhtémoc’ ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. हादसे में जहाज पर सवार कम से कम 19 लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने प्रेस ब्रीफिंग में इस दुर्घटना की पुष्टि की. हादसा स्थानीय समयानुसार रात 8:26 बजे हुआ, जब जहाज ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से गुजरने की कोशिश कर रहा था.

    मच गई अफरा-तफरी

    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हादसे के ठीक पहले के क्षण कैद हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज ब्रिज के बेहद करीब पहुंच जाता है और उसके 147 फीट ऊंचे दो मस्तूल पुल से टकरा जाते हैं. इस दौरान जहाज पर सफेद ड्रेस में सजे नाविक ऊपरी हिस्से पर मौजूद थे, जो टक्कर लगते ही असंतुलित होकर गिरने लगे. कुछ नाविक मस्तूल पकड़कर खुद को गिरने से बचाने की कोशिश करते दिखे.

    BREAKING: A Mexican Navy sailboat crashed into the Brooklyn Bridge Saturday evening, according to the New York Police Department and the Mexican Navy.

    The crash resulted in multiple injuries being reported, the NYPD said. https://t.co/eWusWKXA4g pic.twitter.com/4d21FrYfVl

    — ABC News (@ABC) May 18, 2025

    रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

    मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. सभी जख्मियों को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सभी घायलों की चोटें जहाज पर ही लगी हैं.

    जहाज पर सवार थे 277 लोग

    ‘Cuauhtémoc’ मैक्सिकन नौसेना का एक प्रसिद्ध प्रशिक्षण पोत है, जो विश्वभर के बंदरगाहों का दौरा करता है और नौसैनिक कैडेटों को समुद्री प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल होता है. दुर्घटना के समय जहाज पर कुल 277 लोग सवार थे, जिनमें नाविक, अधिकारी और कैडेट शामिल थे. फिलहाल, दुर्घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ मानवीय गलती की भी जांच की जा रही है.

    Also Read : ISRO को रोकना पड़ा मिशन PSLV-C61… जानिए क्यों

    Brooklyn accident Brooklyn Bridge Critically Injured Cuauhtémoc Eric Adams maritime accident mayor press briefing Mexican Navy Mexico ship naval accident New York New York City New York incident New York news sailor accident ship collision training ship training vessel usa vessel crash अमेरिका एरिक एडम्स गंभीर रूप से घायल जहाज टकराया जहाज दुर्घटना नाविक दुर्घटना नौसेना हादसा न्यूयॉर्क न्यूयॉर्क समाचार न्यूयॉर्क सिटी न्यूयॉर्क हादसा प्रशिक्षण जहाज प्रशिक्षण पोत ब्रुकलिन दुर्घटना ब्रुकलिन ब्रिज मेयर प्रेस ब्रीफिंग मैक्सिकन नौसेना मैक्सिको जहाज समुद्री हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में शराब पार्टी, चार वनपाल समेत 11 गिरफ्तार
    Next Article झारखंड के सरकारी स्कूलों में बदलेगा सिलेबस, जानिए कब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.