Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : आज RCB और KKR की टक्कर, पिच की भूमिका होगी अहम
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : आज RCB और KKR की टक्कर, पिच की भूमिका होगी अहम

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RCB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 58वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है क्योंकि नतीजा उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है.

    RCB फिलहाल 11 मैचों में 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और घरेलू मैदान पर जीत उसे प्लेऑफ में जगह दिला सकती है. वहीं अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर की स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण है. 12 मैचों में 11 अंक के साथ छठे स्थान पर काबिज कोलकाता को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो आज जीतना अनिवार्य है. हारने पर उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी.

    पिच रिपोर्ट : गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

    बारिश और कवर की वजह से पिच में नमी रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों को स्विंग और मूवमेंट मिल सकता है. स्पिनर्स को भी कुछ मदद मिल सकती है अगर मैच होता है और पिच सूखने का समय नहीं मिलता.

    मौसम बिगाड़ सकता है खेल

    हालांकि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. बेंगलुरु में शाम को गरज और तेज बारिश की संभावना 65% तक जताई गई है. अगर बारिश ने खेल में दखल दिया, तो यह दोनों टीमों की रणनीतियों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. चिन्नास्वामी स्टेडियम की जल निकासी प्रणाली बेहतरीन मानी जाती है, लेकिन लगातार बारिश की स्थिति में मैच रद्द भी हो सकता है.

    हेड-टू-हेड : केकेआर का पलड़ा भारी

    अब तक RCB और केकेआर के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें कोलकाता ने 20 और बेंगलुरु ने 15 मैच जीते हैं. खास बात यह है कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भी केकेआर का रिकॉर्ड बेहतर रहा है – उसने यहां 12 में से 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं. 2023 से लेकर अब तक केकेआर ने RCB के खिलाफ 5 में से 4 मैच जीते हैं.

    संभावित प्लेइंग XI

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB ) : विराट कोहली (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल/मयंक अग्रवाल, भुवनेश्वर कुमार, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार सलाम/लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा.

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे/वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा.

    Also Read : झारखंड में कल बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का वेदर अपडेट

    Chinnaswamy Stadium Indian Premier League 2025 IPL 2025 IPL 2025 Match 58 IPL 2025 मैच 58 IPL Live Streaming IPL लाइव स्ट्रीमिंग KKR Playoff Chances KKR प्लेऑफ चांस RCB Playoff Race RCB vs KKR RCB vs KKR 2025 RCB vs KKR Live RCB vs KKR Pitch Report RCB vs KKR पिच रिपोर्ट RCB प्लेऑफ रेस RCB बनाम KKR इंडियन प्रीमियर लीग 2025 चिन्नास्वामी स्टेडियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कल बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का वेदर अपडेट
    Next Article परसुडीह में पूजा सामग्री के गोदाम में लगी भीषण आ’ग

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.