Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र के गरसुल बांध के पास 11 मई को मिले डबल मडर मामले का खुलासा हो चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे नाबालिग से गैंगरेप का बदला लेने की कहानी सामने आई है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो खूंटी जिले का एक कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है।
गैंगरेप का बदला लेने की थी साजिश
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि मृतक दोनों युवकों ने कुछ दिन पहले खूंटी जिले की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। पीड़िता का रिश्तेदार कुख्यात अपराधी था। जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उसने बदला लेने की योजना बनाई।
पार्टी के बहाने बुलाया और हत्या की
मुख्य आरोपित ने अपने गुर्गों को दोनों युवकों के करीब भेजा, जो उनके साथ धीरे-धीरे घुलमिल गए। 11 मई को पार्टी के बहाने दोनों को धुर्वा के गरसुल बांध बुलाया गया। वहां पहले उन्हें खाना-पीना कराया गया, फिर मौका मिलते ही गर्दन काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद बाइक और मोबाइल लूटकर फरार
हत्या के बाद आरोपित और उसके साथी मृतकों की केटीएम बाइक और मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को यह जानकारी दी है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
टेक्निकल सेल की मदद से हुई गिरफ्तारी
रांची और खूंटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टेक्निकल सेल की मदद से मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती और तकनीकी साक्ष्यों के आगे टूट गया और जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि इस हत्या में उसके अलावा 4-5 अन्य साथी भी शामिल थे।
Also Read : 15 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
Also Read : पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार हुआ पाकिस्तानी जासूस..जानें कैसे मिली जानकारी
Also Read : आजसू पार्टी में कई बुद्धिजीवियों और युवाओं की हुई एंट्री, सुदेश महतो ने किया स्वागत