Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 1:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े पर टांगी से हमला, व्यक्ति की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े पर टांगी से हमला, व्यक्ति की मौ’त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टांगी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक कपल पर टांगी से हमला किया गया। इस हमले में करीब 35 साल के भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ रह रही सीता मार्डी बेतरह जख्मी हो गयी। उसका इलाज MGM अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात को बीती देर रात सरायकेला-खरसावां के आरआईटी थाना क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग गेट के पास अंजाम दिया गया। आरआईटी थानेदार विनय कुमार ने मीडिया को बताया कि सीता मार्डी और भोला गुजरे एक साल से साथ रह रहे थे। सीता मार्डी विवाहित है और अपने पति राजेन्द्र मार्डी से पिछले एक साल से अलग रह रही थी। उनके चार बच्चे हैं। वहीं भोला बिरुआ भी विवाहित था और अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। थानेदार के अनुसार, यह रिश्ता राजेन्द्र मार्डी को मंजूर नहीं था। जब भी वह विरोध करने आता था, भोला उसे मारकर भगा देता था। बीती रात राजेन्द्र ने कुलुपटंगा स्थित घर में घुसकर दोनों पर टांगी से हमला कर दिया और फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां भोला को मृत घोषित कर दिया गया। थानेदार ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    Also Read : मुकेश अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, सामने आया वीडियो

    Also Read : बिहार का लाल मनीष कुमार देश के लिए शहीद, पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा पटना

    Also Read : अशांत मणिपुर को छोड़ JSCA चुनाव में मणिपुर के DGP की एंट्री, मतदाताओं से कर रहे संपर्क

    Also Read : चार अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

    Also Read : धारा 144 लगने के बावजूद अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी

    A couple living in a live-in relationship was attacked with a tangi one person died लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े पर टांगी से हमला व्यक्ति की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत ने मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से की भेंट, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
    Next Article अंतरिम राहत के मुद्दों पर होगा विचार, 20 को होगी अगली सुनवाई…

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 17, 2025
    झारखंड

    रजरप्पा मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन

    August 17, 2025
    झारखंड

    डीसी कंचन सिंह के एक्शन मोड में आते ही तस्करों में मचा हड़कंप… जानें कैसे

    August 17, 2025
    Latest Posts

    गुमला में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 17, 2025

    युवक को घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने मा’री गो’ली, इलाके में दहशत

    August 17, 2025

    रजरप्पा मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन

    August 17, 2025

    एशिया कप 2025 : मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय स्क्वॉड, यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को नहीं दी जगह

    August 17, 2025

    डीसी कंचन सिंह के एक्शन मोड में आते ही तस्करों में मचा हड़कंप… जानें कैसे

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.